1. हिन्दी समाचार
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैनिटाइजर के इस्तेमाल से आप हो सकते है अंधे! ध्यान से पढ़ें ये खबर…

सैनिटाइजर के इस्तेमाल से आप हो सकते है अंधे! ध्यान से पढ़ें ये खबर…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सैनिटाइजर के इस्तेमाल से आप हो सकते है अंधे! ध्यान से पढ़ें ये खबर…

रिपोर्ट: गीताजंली लोहनी

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दौरान वायरस से बचने के लिए 2 चीजों का खास इस्तेमाल करने की सलाह दी गयी। जिसमें मास्क और हैंड सैनिटाइजर शामिल है। कोविड-19 के दौरान जहां हैंड सैनिटाइजर की मार्केट काफी तेज हुई वहीं इसके यूज से होने वाले साइड इफेक्ट के बारे में भी काफी खबरें आयी। लेकिन क्या आप जानते है कि हाथ के रफ होने से लेकर एलर्जी तक तो सभी अवेयर है मगर एक शोध से पता चला है कि हैंड सैनिटाइजर बच्चों के लिए बेहद खराब चीज है।

जी हां दरअसल, फ्रांस में हुए एक शोध में पता चला हैं कि सैनिटाइजर से बच्चों के अंधे होने की संभवना है। शोधकर्ताओं के मुताबिक अगर गलती से सैनिटाइजर बच्चों की आंख में चला जाए तो ये उन्हें अंधा कर सकता है।

जैसा की हम सभी जानते है कि महामारी से बचाव के लिए दुनियाभर में सैनिटाइजर के इस्‍तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। कोरोना वायरस की वजह से लगभग 70 फीसदी एल्‍कोहॉल वाले सैनिटाइजर का इस्‍तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है। एल्कोहॉल युक्त सैनिटाइजर कोरोना वायरस का खात्‍मा कर देता है।

और कोविड-19 की वजह से दुकानों, ट्रेनों, घरों में हर जगह सैनिटाइजर रखा जा रहा है ताकि वायरस कहीं से भी ना फैले। लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि सैनिटाइजर को बच्‍चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। ऐसे दो मामले आए हैं जब बच्‍चों की आंखों में सैनिटाइजर चला गया और उन्‍हें अस्‍पताल ले जाना पड़ा।

जहां डॉक्‍टरों ने बताया कि छोटे बच्‍चों में सैनिटाइजर के आंखों में जाने से गंभीर रूप से बीमार होने या फिर अंधे होने का खतरा रहता है। ज्‍यादातर सार्वजनिक जगहों पर सैनिटाइजर कम ऊंचाई पर रखे गए हैं जिससे उनके बच्‍चों के आंखों की रोशनी जाने का खतरा रहता है। डॉक्टरों ने भी सलाह दी है कि बच्‍चें अगर सैनिटाइजर का यूज कर रहे है तो कोई बड़ा उनके साथ रहे। इसके अलावा कोशिश करें कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सैनिटाइजर की जगह हाथ साबुन से धोने को प्राथमिकता दें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...