रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: प्यार शब्द सुनते ही लैला-मजनू, रोमियो-जूलियट और हीर-रांझा की कहानी याद आने लगती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी स्टोरी बताएंगे कि अगर प्यार की ये हीर-रांझा जोड़ियां भी होती तो वो भी ये सुनकर शॉक्ड हो जाती। जी हां आज हम आपको राबर्ट की ऐसी प्यार में बदला की ऐसी स्टोरी बताएंगे जिसे सुन आपके भी पैरों तले जमीन खींसक जाएगी।
वैसे आज के इस एडवांस और मॉडल जमाने में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में सुनना तो आम बात हो गयी है, लेकिन इस अफेयर का पर्दा फास कर बदला लेने का रॉबर्ट का ये तरीका एकदम नया था। दरअसल, हुआ यूं कि राबर्ट की पत्नि के अनुसार राबर्ट और उसका बच्चा होने के बाद दोनों के बीच प्यार खत्म हो गया था।
जब उनका बच्चा 3 साल को हुआ उस दौरान रॉबर्ट की पत्नी अपने बेस्ट फ्रेंड टिम से मिली, टिम उससे कुछ साल छोटा था और सिंगल भी था। टिम और उस महिला के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों अकेले में टिम के फ्लैट पर मिलने लगे। उस महिला को टिम का साथ अच्छा लगने लगा था उसे वो प्यार और केयर टिम से मिलने लगी थी जो वो राबर्ट से चाहती थी। महिला को कई बार राबर्ट के बारे में सोच कर बुरा भी लगा लेकिन फिर उसे अपनी खुशियों से आगे कोई ना दिखा।
फिर एक दिन अचानक टिम किसी और लड़की के पास चले जाता है और उस महिला को धोखा दे देता है। टिम के इस धोखे से महिला पूरी तरह से टूट गयी और परेशान हो गयी। टिम का धोखा वो महिला बर्दाश्त नहीं कर पायी और उसने अपने पति राबर्ट को अपने अफेयर की सारी कहानी बताई।
अपनी पत्नि के अफेयर के बारे में सुनकर राबर्ट काफी गुस्सा हो जाता है उसकी पत्नि उससे काफी मांफी मांगती है और राबर्ट भी अपनी पत्नि पर ध्यान ना देने वाली अपनी गलती मान लेता है और समझ जाता है कि उसने केयर नहीं की इसीलिए उसकी पत्नि किसी औऱ के पास गयी।
अपने रिश्ते को एक और मौका देने के लिए और एक-दूसरे को समझने के लिए राबर्ट और उसकी पत्नि मैरिज कांउसलर के पास जाते है । कुछ समय बीत जाने के बाद महिला को लगता है कि उन दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है अब। महिला की एक फ्रेंड थी गीना…जिससे वो सारी बातें शेयर करती थी। अपने और राबर्ट के रिश्तें की दूरी से लेकर अपने और टिम की नजदीकियों तक महिला ने गीना को सबकुछ बताया और गीना ने उसका साथ दिया।
लेकिन अचानक गीना ने उसके मैसेज का रिप्लाई करना और फोन उठाना बंद कर दिया था। महिला को पता चला कि उसका पति राबर्ट भी गीना से सारी बात शेयर करता है। एक दिन अचानक राबर्ट अपनी पत्नि से तलाक लेने की बात कहने लगा जिसे सुनकर उसकी पत्नि एकदम हैरान हो गयी और उसके झटका लगा कि उन दोनों के बीच तो सब कुछ सही हो गया था तो फिर अचानक अब तलाक की बात राबर्ट क्यों कर रहा है। तलाक की वजह राबर्ट ने जो बताई उसे सुन उसकी पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गयी।
राबर्ट ने बताया कि वो और गीना(जो महिला की बेस्ट फ्रेंड थी) एक-दूसरे से बेहद प्यार करते है औऱ अब राबर्ट-गीना साथ रहना चाहते है। ये सुनकर वो महिला हताश हो गयी और कहने लगी कि मैं गलत थी कि हमारे बीच सब ठीक हो गया है। राबर्ट कहता कि तुम इस धोखे की हकदार हो। ये कहानी एकदम सच है ,ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने अपने लाइफ के इस धोखे को एक पोर्टल में शेयर किया है।
खैर आपको ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट कर जरुर बताएं और क्या आपकी लाइफ में किसी ने ऐसा धोखी दिया है तो वो भी जरुर हमसे शेयर करें।