1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. रविचंद्रन अश्विन ने बताया जब विपक्षी खिलाड़ियों ने उंगली काटने की दी धमकी तो छोड़ा था फाइनल

रविचंद्रन अश्विन ने बताया जब विपक्षी खिलाड़ियों ने उंगली काटने की दी धमकी तो छोड़ा था फाइनल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रविचंद्रन अश्विन ने बताया जब विपक्षी खिलाड़ियों ने उंगली काटने की दी धमकी तो छोड़ा था फाइनल

क्रिकेट को बहुत ही अनुशासित खेल माना जाता है लेकिन आपने कई बार खिलाड़ीयों को मैदान पर संयम खोते देखा होगा। ऐसा ही अपना एक किस्सा भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक चैट शो में शेयर किया। वैसे तो अश्विन मैदान पर काफी संयमित नजर आते हैं। अश्विन ने बताया कि, उनके साथ कुछ साल पहले एक ऐसी घटना हुई थी जिससे यह डर गए थे।

अश्विन ने बताया कि जब वह टेनिस बॉल से एक टूर्नामेंट में खेल रहे थे तो उन्हें कुछ लड़कों ने डराया-धमकाया। उन्होंने कहा, ‘मैं और मेरा दोस्त टेनिस बॉल टूर्नामेंट के फाइनल में खेलने को तैयार थे लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि फाइनल नहीं खेलने का मन बना लिया।’

आगे अश्विन ने कहा, ‘मैं तब 14-15 साल का था, तब 4-5 लड़के मेरे पास आए और अपनी बाइक पर मुझे एक चाय की दुकान पर ले गए। मेरे लिए खाना ऑर्डर किया गया और मुझसे कहा कि मैं इडली-वडा खाने लगूं। हालांकि, इस बात का आश्वासन दिया गया कि खाने में कुछ भी गलत नहीं मिलाया गया है।’

उन्होंने थोड़ी देर बाद खुद को मैच खेलने वाली जगह पर छोड़ने को कहा तो उन लड़कों ने बताया कि वे विपक्षी टीम से हैं और नहीं चाहते कि वह फाइनल खेलें। उन्होंने अश्विन को डराया भी कि यदि वह फाइनल खेलते हैं तो उनकी उंगली काट दी जाएंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...