1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. रवीना टंडन ने ड्रग्स मामले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सफाई का समय आ गया

रवीना टंडन ने ड्रग्स मामले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सफाई का समय आ गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रवीना टंडन ने ड्रग्स मामले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सफाई का समय आ गया

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में जो लोग ड्रग्स लेते हैं, सप्लाई करते हैं और डीलर्स हैं, उन्हें सजा देने की मांग की है।

बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बॉलीवुड इंडस्ट्री में ड्रग्स केस की छानबीन में लगा है। रवीना टंडन ने ट्वीट कर लिखा, ‘समय आ गया है सफाई करने का।

बहुत शुक्रिया। युवा और आने वाले युवाओं को मदद मिलेगी। यहां से शुरू करें, पक्का, और फिर सभी सेक्टर्स की जांच करें। इसे जड़ से उखाड़कर खत्म कर दें। यूजर्स, डीलर्स और सप्लायर्स सभी को सजा दें। उन बड़े लोगों को भी सबक सिखाएं जो आंखे बंद करके लोगों को बर्बाद कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CFaBhgEAK6f/

बता दे की ड्रग्स मामले को लेकर इन दिनों बॉलीवुड चर्चा में है। फिल्म इंडस्ट्री के कई नाम सामने आने के बाद, लोग बॉलीवुड के सभी लोगों को शक की नजर से देख रहे हैं।

हालांकि जया बच्चन, तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, मनोज बाजपेयी समेत कई सितारों ने ड्रग्स मुद्दे का विरोध करते हुए कहा कि सभी ड्रग्स नहीं लेते हैं। वहीं कुछ सेलेब्स का कहना है कि बॉलीवुड के आधे से ज्यादा लोग नशे के आद‍ि होते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...