1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. रश्मि रॉकेट का फर्स्ट लुक आउट, आर्मी अफसर के रोले में नज़र नज़र आएंगे हिमांशु

रश्मि रॉकेट का फर्स्ट लुक आउट, आर्मी अफसर के रोले में नज़र नज़र आएंगे हिमांशु

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रश्मि रॉकेट का फर्स्ट लुक आउट, आर्मी अफसर के रोले में नज़र नज़र आएंगे हिमांशु

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस के साथ अपने हर पल की जानकारी को शेयर कर फैंस को अप टू डेट रखती है। हाल ही में थप्पड़ एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ उनकी अगली फिल्म की फोटो शेयर की है।

तापसी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो एक्टर प्रियांशु के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में तापसी पन्नू और प्रियांशु मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। तापसी ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, इस तस्वीर ने क्या बचाया, क्या इसने वास्तव मंं रिश्तों को बचाया?… ये अच्छा मजाक है।’

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

तापसी की फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें में तापसी पन्नू एक गुजराती एथलीट की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में उनके साथ अभिषेक बनर्जी और प्रियांशु भी नजर आएगें।

आपको बता दें, अभिनेता प्रियांशु पेन्युली अपनी अगली फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ में आर्मी ऑफिसर के रोल में नज़र आएंगे। इस पोस्ट में हिमांशु का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। हिमांशु का इस फिल्म में नाम मेजर गगन ठाकुर है। इस फिल्म में हिमांशु, तापसी पन्नू के पति की भूमिका में नज़र आएंगे।

प्रियांशु ने कच्छ के रण में रश्मि रॉकेट के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। उनका कहना है कि फिल्म उनके सबसे अनूठे अनुभवों में से एक है। उन्होंने कहा, “एक अभिनेता होना मुझे नई चीजों का अनुभव करा रहा है। मुझे इस जगह से प्यार है. मैं यहां पहली बार आया हूं।”

प्रियांशु ने कहा, “इस फिल्म में काम करना सबसे अनोखे अनुभवों में से एक है। यहां का स्थानीय व्यंजन, जगह और लोग मुझे काफी भा रहे हैं।”

प्रियांशु ने फिल्म की मुख्य कलाकार तापसी पन्नू के साथ ट्रेनिंग भी शुरू की है। तापसी से स्प्रिंट सीखने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा अपने आप को फिट रखने के लिए प्राकृतिक तरीकों को अपनाया है। स्प्रिंटिंग फिट रहने के सबसे शानदार तरीकों में से एक है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं इस फिल्म का एक हिस्सा हूं।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...