रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला सौराष्ट्र और बंगाल के बीच खेला जा रहा है। सोमवार से चल रहे फाइनल में सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जिसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सौराष्ट्र ने 8 विकेट के नुकसान पर 384 रन बना लिए हैं।
सौराष्ट्र की तरफ से अर्पित वसावडा 287 गेंदों में 11 चौके की मदद से 106 रनों की पारी खेली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चिराग जनी 13 और धर्मेंद्र सिंह जडेजा 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बता दें कि जयदेव उनादकट की कप्तानी वाली सौराष्ट्र की टीम की निगाहें बंगाल के खिलाफ घरेलू मैदान पर पहली बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीतकर इतिहास रचने पर होगी। हालांकि आत्मविश्वास से भरे बंगाल को हराना इतना आसान नहीं होगा।
सौराष्ट्र की टीम आठ सत्र में चौथे फाइनल में तो बंगाल की टीम 14वां खिताबी मुकाबला खेलेगी। उसका लक्ष्य तीस (1989-90) साल बाद एक बार फिर से चैंपियन बनने का होगा।