1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. अभिनव के प्यार में पागल हुई राखी सावंत, की ऐसी हरकत भड़क उठी रुबीना, देखें वीडियो

अभिनव के प्यार में पागल हुई राखी सावंत, की ऐसी हरकत भड़क उठी रुबीना, देखें वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अभिनव के प्यार में पागल हुई राखी सावंत, की ऐसी हरकत भड़क उठी रुबीना, देखें वीडियो

मुबंई: बिग बॉस 14  के घर में राखी सावंत एक बार फिर कुछ ऐसी हरकत करने वाली हैं, जिससे रुबीना का पारा दसवें आसमान पर चढ़ जायेगा। और वो इसे लेकर राखी सावंत को जमकर भला-बुरा कहेंगी। गौरतलब है कि वैलेंटाइन-डे आने में अभी 20 दिन शेष हैं, उससे पहले ही बिगबॉस का घर लवफुल हो गया है। दरअसल राखी अभिनव शुक्ला के प्यार में इस कदर पागल हो गई हैं कि वो कुछ भी कर गुजरने को तैयार है।

अपने इसी कुछ गुजरने को लेकर राखी ने खुद को लाल रंग में रंग लिया है और इसी लाल रंग के निशान के साथ वो अभिनव को प्रपोज करने वाली हैा। बता दें कि इस लाल रंग के निशान के साथ राखी ने अपने शरीर पर ‘आई लव अभिनव’ लिखा हैं। अभिनव की अभिनेत्री-पत्नी रुबीना दिलैक यह देखकर आगबबूला हो जाती हैं और इसे “सस्ता मनोरंजन” कहती हैं।

सोमवार के एपिसोड के लिए जारी किए गए प्रमोशनल वीडियो की शुरूआत राखी सावंत से होती है। इसमें राखी अभिनव शुक्ला से कहती हैं, “आपकी बीवी को शायद नींद नहीं आएगी, अगर मैं आपके साथ बर्तन धोऊं।” इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रुबिना ने राखी से यह कहती हुई दिखाई देती है कि राखी, इस तरह से बात मत कीजिए। अर्शी को भी राखी के कहने पर हंसते हुए देखा जा सकता है कि कोई भी उन्हें अभिनव से अलग नहीं कर सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

राखी अभिनव से पूछती भी हैं, “क्या फील हो रहा है?” इस बीच गुस्से से भरी रुबिना कहती हैं, “यह एंटरटेन करने का बहुत ही गंदा तरीका है, वह बहुत खराब दिखेगी।” इस पर राखी का कहना था, “ये मेरे बॉडी है।”

बाद में, नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होती है, रुबीना को यह कहते हुए सुना जाता है, यदि वे अभिनव को  नॉमिनेशन करते हैं, तो वह बेडरूम और रसोई करते हैं, जिसका अर्थ है, हर किसी को भोजन और नींद का त्याग करना होगा। एली गोनी अड़े हुए हैं और कहते हैं कि हम देखेंगे कि क्या होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...