नई दिल्ली : राखी सावंत चर्चा में बनने रहने का हुनर बखूबी जानती हैं, जिसका फायदा वो BiggBoss 14 के घर में भी उठा रही है। आपको बता दें कि बिगबॉस के घर में आने के बाद राखी लगातार ऐसी हरकत कर रही है, जिससे वो सुर्खियों में नजर आ रही है। अब जब सुर्खियों में ही रहना हैं तो कुछ भी करना हैं, मतलब समझे ना। लेकिन शायद यह सोच राखी की ना हो। बता दें कि बिना इसी सोच के राखी ने एक टास्क के दौरान अपनी पैंट ही गिली कर दी।
दरअसल, बिग बॉस ने घर में एक टास्क दिया है। इस टास्क में रुबीना-राखी एक टीम में हैं। वहीं अर्शी खान और राहुल वैद्य एक टीम में हैं। खाने की चीजे पाने के लिए हो रहे इस टास्क में बिग बॉस ने घरवालों को घर के बाहर गार्डन एरिया में रखा है।
View this post on Instagram
बाहर ही बाथरूम की व्यवस्था भी की गई थी, लेकिन अर्शी खान ने प्लान किया कि वो रुबीना के टीम मेंबर्स को बाथरूम नहीं जाने देंगी। इस बात से राखी (Rakhi Sawant) खफा हो जाती हैं। वो अर्शी को अपनी मेडिकल स्थिति बताती हैं। फिर भी अर्शी नहीं मानती हैं।
इसके बाद रुबीना ने राखी की मदद के लिए स्ट्रैटजी अपनाई। उन्होंने अंडरगार्मेंट्स चेंज करने के लिए उनको अंदर भेज दिया। रुबीना को पता था कि ऐसा करने से टास्क से उनके कुछ पॉइंट्स चले जाएंगे। लेकिन राखी की पर्सनल हाइजीन को देखते हुए रुबीना ने ये फैसला लिया।