1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. यूपी फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव बयान, कहा- कहा – ”योगी जी गोली मार देते हैं…

यूपी फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव बयान, कहा- कहा – ”योगी जी गोली मार देते हैं…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव बयान, कहा- कहा – ”योगी जी गोली मार देते हैं…

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव इन दिनों अपने बेबाक बयानों से चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे में अब कॉमेडियन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजू योगी सरकार की तरफदारी करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कॉमेडियन ने अखिलेश यादव की सपा सरकार की खूब खिल्ली भी उड़ाई है। राजू ने सीधे तरह से सपा को आड़े हाथों लेते उए उन्हें झूठा बताया है।

57 सेकंड का राजू श्रीवास्तव का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर धीरे-धीरे तेजी पकड़ रहा है। इस वीडियो में राजू कहते हैं “समाजवादी सरकार के लोग कह रहे हैं कि देखना उत्तर प्रदेश में कोई फिल्मसिटी नहीं बनेगी, ये एक साफ झूठ है। ये सब बस प्रचार के लिए हो रहा है।

लेकिन मैं ये कह रहा हूं, भाईसाहब आपको अपना टाइम याद आ रहा है आपके समय में भी इस कार्य की बात हुई थी। खूब नाश्ता हुआ था खूब महफिल सजी थी। कई बातें हुई थी। लेकिन अपने भी प्रचार ले लिया और कुछ हुआ भी नहीं।

इस वीडियो में अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए राजू कहते हैं – योगी जी की बात अलग है, जो ठान लेते हैं वो कर देते हैं। और जिसने उनके काम में ढिलाई किया या फिर काम में बाधा लाने की कोशिश की योगी जी उसकी ऐसी-तैसी कर देते हैं। कभी कभी तो गोली मार देते हैं भाई साहब”

राजू श्रीवास्तव के इस बयान पर अब तक सपा सरकार के किसी भी बड़े मंत्री का कोई बयान नहीं आया है। देखना होगा इस मसले पर सपा सरकार के मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव का क्या कहना होगा। आपको बता दें, जिस समाजवादी पार्टी की खिलाफत राजू श्रीवास्तव कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...