1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बिग बॉस के शो में राधे की होने वाली है एंट्री ! फीस जानकर हो जाएँगे हैरान

बिग बॉस के शो में राधे की होने वाली है एंट्री ! फीस जानकर हो जाएँगे हैरान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिग बॉस के शो में राधे की होने वाली है एंट्री ! फीस जानकर हो जाएँगे हैरान

टेलीविजन का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस अपने 14वें सीजन के साथ धमाका करने को तैयार है। हाल ही में इस सीजन का प्रोमो वीडियो भी सामने आया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

अब शो के एक कंटेस्टेंट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है और वो नाम है राधे मां का। बिग बॉस 14 में  राधे मां को मिलने वाली फीस को लेकर भी काफी चर्चाएं हैं। फैन्स में इस बात की भी बहुत उत्सुकता है कि राधे मां शो में कैसा गेम खेल पाएंगी।

https://www.instagram.com/p/CFwXZ7aAW59/?utm_source=ig_embed

बिग बॉस 14 में  राधे मां की फीस को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उन्हें हर हफ्ते 25 लाख रुपये दिए जा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CFy5hFrB3zP/

राधे मां इस तरह सीजन 14 की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो बाद में ही पचा चलेगा। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

https://www.instagram.com/p/CF3yG9EqLXM/

राधे मां एक स्प्रिचुअल गुरु के नाम से जानी जाती हैं। सुखविंदर कौर यानी राधे मां खुद को मां दुर्गा का स्वरुप बताती हैं. वह अकर देवी मां के कीर्तन और जगराते में भक्तों को दर्शन देने आती हैं।

इसके बावजूद राधे मां का विवादों से भी गहरा नाता है। बता दें कि पंजाब के गुरदासपुर जिले के दोरांगला गांव में जन्मीं सुखविंदर कौर यानी राधे मां ने कम उम्र में अध्यात्म की राह पकड़ ली। इसके बाद वो अपनी कमाई जरूरतमंद लोगों के लिए दान करने लगी. उनकी अच्छी-खासी फॉलोइंग है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...