किसान आंदोलन को लेकर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स रिएक्ट कर रहे हैं। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के बाद अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा किसानों के समर्थन में उतरी हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल से किसानों को लेकर एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने दिलजीत दोसांझ का किसानों को लेकर एक ट्वीट रिट्वीट किया, जिसमें लिखा था, “बात प्यार की करो, धर्म कोई भी लड़ाई नहीं सिखाता। हिंदू,सिख, मुस्लिम, इसाई, जैन, बौद्ध। सब एक दूसरे के भार हैं। इसलिए ही भारत दुनिया में सबसे अलग है। क्योंकि यहां पर सब प्यार के साथ रहते हैं। यहां पर हर धर्म का सत्कार किया जाता है।”
Our farmers are India’s Food Soldiers. Their fears need to be allayed. Their hopes need to be met. As a thriving democracy, we must ensure that this crises is resolved sooner than later. https://t.co/PDOD0AIeFv
— PRIYANKA (@priyankachopra) December 6, 2020
बता दें, दिलजीत ने अपने इस ट्वीट में सिंघु बॉर्डर की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। हाल ही में, दिलजीत को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सिंघु बॉर्डर पर देखा गया। वे वहां किसानों का समर्थन करने पहुंचे थे।
कंगना रनौत से विवाद के बाद दिलजीत दोसांझ की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है और इसके साथ ही दिलजीत भी अब खुल कर किसानों के समर्थन में खड़े हो गए हैं।
बता दें, किसान आंदोलन इस वक्त देश का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। किसानों ने 8 दिसंबर को ‘भारत बंद’ की घोषणा की है। साथ ही किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तो आंदोलन तेज किया जाएगा और राष्ट्रीय राजधानी आने वाले और मार्गों को अवरुद्ध कर दिया जाएगा।