मुबंई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा छाई हुई हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी एक हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग खत्म की। इसके अलावा प्रियंका जल्द ही अपनी एक किताब भी लॉन्च करने वाली हैं। देसी गर्ल अपने फैंस के लिए नए-नए प्रोजेक्ट्स लाती रहती हैं। वहीं कभी-कभार वो सोशल मीडिया पर भी अपनी फोटोज और वीडियोज को शेयर कर के फैंस के टच में रहती हैं और साथ ही उनको एंटरटेन भी करती हैं।
इस बार जो प्रियंका ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उसमें वह काफी प्यार से अपने फैंस को मेकअप सिखाती नजर आ रही हैं। इसमें वो बिना मेकअप के नजर आ रही हैं, प्रियंका को बिना मेकअप में देख उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं’ कमेंट्स में प्रियंका के फैंस उन्हें ‘क्वीन’ बुला रहे हैं। साथ ही उनकी ब्यूटी की भी खूब तारीफ कर रहे हैं’
View this post on Instagram
प्रियंका का काफी केजुल लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका ने पोल्का डॉट शर्ट वेयर की है।
बता दें प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा की किताब भी रिलीज हो गई है। प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले अपनी किताब को हाथ में लिए एक वीडियो भी शेयर किया था और बताया था कि उन्होंने पहली बार अपनी किताब को देखा है।
बात करें प्रियंका की लास्ट बॉलीवुड फिल्म की तो वह फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आईं थीं। जिसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रर फरहान अख्तर और जायरा वसीम ने मुख्य रोल निभाया था।