न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ इंडिया ‘ए’ के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए महज 100 गेंदो में 150 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी के दौरान पृथ्वी ने 22 चौके और 2 छक्के लगाए। चोट से उभरने के बाद पृथ्वी शॉ ने ये साबित कर दिया कि उन्होंने सिर्फ मैदान से ब्रेक लिया था अपनी फॉर्म से नहीं।
दरअसल पृथ्वी शॉ को एक रणजी मैच के दौरान कंधे में चोट लग गई थी जिसके चलते वो काफी दिनों तक मैदान से दूर रहें। लेकिन चोट से उभरने के बाद ही उन्होंने न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 150 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत इंडिया ‘ए’ ने न्यूजीलैंड ‘ए’ के सामने 49.2 ओवरों में सभी विकटें खोकर 372 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है।
वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड ‘ए’ के कप्तान डैरिल मिशेल ने 37 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि जैक गिबसन और हेजेलडाइन ने 2-2 विकेट लिए।