1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. नताशा दलाल के घर शहनाई बजने की तैयारी, शादी में 50 मेहमानों की होगी एंट्री

नताशा दलाल के घर शहनाई बजने की तैयारी, शादी में 50 मेहमानों की होगी एंट्री

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नताशा दलाल के घर शहनाई बजने की तैयारी, शादी में 50 मेहमानों की होगी एंट्री

मुबंई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों का रिलेशनशिप एक दम ओपन है, दोनों साथ में घूमते-फिरते हैं वेकेशन एंजॉय करते हैं। अब दोनों का डेटिंग का रिश्ता.. शादी के रिश्ते में बदलने वाला है।

जी हां, वरुण और नताशा को लेकर एक लेटेस्ट खबर सामने आ रही है कि दोनों इसी महीने शादी कर सकते हैं। इतना ही नहीं शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं और वेडिंग के लिए वेन्यू भी फाइनल कर लिया गया है।

नताशा दलाल और वरुण धवन की शादी  में सबसे अधिक जिसकी चर्चा है वह है इनकी मेहमानों की लिस्ट की। कोरोना  की वजह से डेविड धवन ने मेहमानों की लिस्ट काफी छोटी रखी है, ऐसे में यही सवाल है कि आखिर इस शादी में कितने मेहमान शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में कुछ गिने-चुने मेहमान ही शामिल होने वाले हैं। जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान और अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं।

इस शादी में दूल्हा-दुल्हन दोनों ही पक्षों से कुल 50 मेहमान ही शामिल होने वाले हैं. जिनका सुरक्षा की दृष्टि से कोरोना वायरस टेस्ट भी कराया जाएगा। शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं और नताशा अपने परिवार सहित 22 जनवरी को ही अलीबाग पहुंच गई हैं।

आखिरकार 2019 में करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण 6 में वरुण धवन ने माना कि वह नताशा दलाल से प्यार करते हैं और उनके साथ रिश्ते में हैं। यह पहली बार था जब वरुण ने खुलकर नताशा के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि दोनों एक दूसरे के लिए सीरियस हैं और शादी करने वाले हैं। तभी से दोनों की शादी की खबरें छाई हुई हैं।

वरुण और नताशा की शादी की तैयारियों की बात करें तो इसके चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। शादी में आने वाले मेहमानों को ई-इंविटेशन भेज दिए गए हैं। वरुण के माता-पिता ने मेहमानों को 22 से 24 जनवरी तक फ्री रहने और शादी की रस्मों में शामिल होने के लिए कहा है। मेहमानों को कहा गया है कि कोरोना से सावधानी बरतते हुए यह शादी अलीबाग में होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...