प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रकाश जावडेकर ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में दिल्ली में हुई हिंसा के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि दिल्ली में जो हिंसा हुई उसके लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ज़िम्मेदार है, क्योंकि ये लोग हिंसा पर चुप हैं। दोनों पार्टियों ने लोगों को हिंसा के लिए उकसाने का काम किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और AAP पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लगाया आरोप कहा- दिल्ली जैसे शांत शहर में, नागरिकता कानून पर अफवाह फैलाया गया है।
बीजेपी नेता जावडेकर ने कहा कि, दिल्ली के जामिया में कांग्रेस के आसिफ खान और AAP के विधायक अमानतुल्ला पर आरोप है कि उन्होंने जनता को उकसाया तो वही, दिल्ली के सीलमपुर में कांग्रेस के मतीन अहमद और AAP के इशराक खान मौजूद थे। जामा मस्जिद में कांग्रेस के महमूद पारचा मौजूद थे। इसके लिए AAP और कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।
इसके आलाव उन्होंने कहा कि विरोध के नाम पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। आप और कांग्रेस ने ¨हिंसा को लेकर चुप्पी साधे रखी। दोनों ही दल इस हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं।