बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की नई फिल्म शकीला का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही इस फिल्म की रिलीज की भी घोषणा कर दी है।
फिल्म शकीला, साउथ फिल्मों की एडल्ट स्टार शकीला की लाइफ पर आधारित है, जिसकी भूमिका ऋचा चड्ढा निभा रही हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पोस्टर में ऋचा चड्ढा लाल साड़ी पहने और हाथ में गन पकड़े नजर आ रही हैं। उनके इस लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है।
यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी। इसमें पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन इंद्रजीत लंकेश कर रहे हैं।
https://twitter.com/ThakurAruj/status/1333284486658752512?s=20
शकीला की पॉप्युलैरिटी को लेकर लंकेश ने मिड डे से बातचीत में बताया, ‘जब शकीला ने इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी तो उस समय मलयालम फिल्मों में मेल एक्टर्स का दबदबा हुआ करता था।
शकीला की फिल्में साउथ के हर सेंटर में 100 दिनों तक चला करती थीं। उनकी इस पॉप्युलैरिटी से बडे़ सितारों को डर सताने लगा।’ ‘हालांकि विरोध के कारण उनकी फिल्मों को सेंसर कर दिया गया था और उन्हें कई निर्माताओं को एडवांस राशि तक वापस करनी पड़ी थी।
ऐसें उन्हें अपने एक रूम के अपार्टमेंट में वापस जाना पड़ा। इस फिल्म के माध्यम से एक महिला के पुरुष-प्रधान इंडस्ट्री में स्ट्रगल को दिखाया जाएगा।’