1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड क्वीन कंगना की फिल्म का पोस्ट रिलीज, फिल्म में दिखेगा एक्ट्रेस का जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड क्वीन कंगना की फिल्म का पोस्ट रिलीज, फिल्म में दिखेगा एक्ट्रेस का जबरदस्त एक्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बॉलीवुड क्वीन कंगना की फिल्म का पोस्ट रिलीज, फिल्म में दिखेगा एक्ट्रेस का जबरदस्त एक्शन

मुबंई: बॉलीवुड की एक्ट्रेस कंगना रनौत वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना फीमेल ओरिएन्टेड फिल्म करना ज्यादा पसंद करती हैं और उन्ही में से है धाकड़। कंगना ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर शेयर किया है जिसके साथ रिलीज डेट भी रिवील कर दी है। फिल्म धाकड़ के लिए कंगना ने जमकर मेहनत की है। कंगना इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करती हुई दिखाई देंगी।

कंगना ने अपने ट्विटर पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। इस फोटो में कंगना फुल एक्शन फॉर्म में नजर आ रही हैं। कंगना के आसपास खून दिखाई दे रहा है और उनके हाथ में तलवार नजर आ रही है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1351053969708216320?s=20

कंगना का ये अवतार देखकर उनके फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कंगना की फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट 1 अक्टूबर बताई गई है।

कंगना ने इस फिल्म के साथ एक कैप्शन भी शेयर किया है जिसमें लिखा है- वो निडर है। वो एजेंट अग्नि है। भारत की पहली फीमेल एक्शन थ्रिलर फिल्म धाकड़ सिनेमाघरों में 1 अक्टूबर को आ रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...