एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की अगली फिल्म ‘दुर्गामती- द मिथ’ ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘अमेजन प्राइम’ पर 11 दिसंबर को रिलीज होगी। यह जानकारी इस फिल्म के निर्माता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसी बीच अक्षय कुमार ने आज ‘दुर्गामती- द मिथ’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया है।
भूमि पेडनेकर की सोलो फिल्म दुर्गावती का नाम बदला जा चुका है। अब फिल्म का नाम दुर्गामती: द मिथ हो चुका है। आज रिलीज हुए मोशन पोस्ट में भूमि का बहुत ही दमदार लुक देखने के लिए मिल रहा है जो आप निचे देख सकते हैं।

मोशन पोस्टर में भूमि हाथों में त्रिशूल लिए और शेषनाग पर विराजी दिखाई दे रही हैं। वहीं उनका लुक उनके फैंस को बड़ा दिलचस्प लग रहा है सभी उनकी तारीफों के पूल बांध रहे हैं। वह खुले हुए बालों गुस्से से भरी आंखों के साथ आतंक मचा रहीं हैं। वैसे अक्षय कुमार ने फिल्म के इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, ‘पेबैक टाइम आ चुका है। तैयार रहिए।’
इसी के साथ ही उन्होंने बताया है कि फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होगा। बताते चले कि फिल्म की कहानी अशोक ने लिखी और डायरेक्ट की है।वहीं इस फिल्म को केप ऑफ गुड होप और भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनकर तैयार किया गया है। यह आने वाले 11 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार हो गई है।