दुनियाभर में देर रात नए साल का लोगों ने बेहद ही शानदार तरीके से स्वागत किया। वहीं, बात अगर भारत की करें तो यहां भी लोगों ने आतिशाबजी और डोल-नगाड़ों के साथ नए साल का स्वागत किया और शानदार जश्न मनाया। वहीं, दूसरी तरफ पीएम मोदी ने भी ट्वीट के जरिए देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी।
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘साल 2020 बेहतर हो। यह साल आनंद और समृद्धि से भरा हो। हर कोई स्वस्थ रहे और सभी की आकांक्षाएं पूरी हो। आप सभी को साल 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं।’
सभी अलग-अलग तरह से नए साल यानी 2020 का स्वागत कर रहे हैं और इस पल को यादगार बना रहे हैं। दिल्लीवासियों ने रेस्तराओं, पबों, मॉल और अन्य स्थानों पर जोरदार ढंग से नए साल का स्वागत किया और पुराने साल को विदाई दी। दिल्ली से लेकर मुंबई तक में नए साल का जश्न देखने को मिला। हालांकि, इस अवसर पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम भी दिखे।