1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. अपने अतीत को छोड़ आगे बढ़ जाते है ‘L’ लेटर वाले लोग, जानें इनके स्वभाव की ये 10 बातें

अपने अतीत को छोड़ आगे बढ़ जाते है ‘L’ लेटर वाले लोग, जानें इनके स्वभाव की ये 10 बातें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अपने अतीत को छोड़ आगे बढ़ जाते है ‘L’ लेटर वाले लोग, जानें इनके स्वभाव की ये 10 बातें

नई दिल्ली: ज्योतिष विद्या के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, उसके चरित्र, और उसके व्यवहार के बारे में पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष विद्या के भी अनेक प्रकार है जिसमें से अंक ज्योतिष एक है। अंक ज्योतिष के अनुसार नाम के पहले अक्षर से ही किसी भी व्यक्ति के चरित्र के बारे में काफी कुछ जान सकते है। तो चलिए जानते है जिन व्यक्तियों के नाम ‘L’ लेटर से शुरु होते है उनका स्वभाव कैसा होता है-

  1. L लेटर से जिन लड़के-लड़कियों के नाम शुरु होते है उनकी सोच दार्शनिक होती है और हर बात को अलग ही अंदाज से सोचते हैं। इनकी बातों में बहुत गहराई होती है और इन लोगों को आसानी से समझा नहीं जा सकता है।
  2. धर्म के मामले में भी L नाम वाले लोग हमेशा आगे रहते हैं और ईश्वर पर आस्था रखते हैं। ये लोग अपने अनुभव के आधार पर कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं।
  3. इस नाम के व्यक्ति अपने पास्ट( PAST) की बातों को पीछे छोड़कर PRESENT में जीते हैं। ये लोग अधिकांश समय खुद के लिए और अपने परिवार के सुख के लिए प्रयास करते रहते हैं।
  4. ये लोग उच्च विचारों वाले, व्यवस्थित एवं अनुशासन प्रिय होते हैं तथा हर कार्य योजना के तहत करते हैं।
  5. ये बहुत कल्पनाशील होते हैं इसलिए अक्सर साहित्य के क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। इनके कार्य़ क्षेत्र में इनके सीनियर इनसे बहुत खुश होते हैं।
  6. काम कोई भी हो एक प्लानंग के साथ ही करते है और सफलता की सीढ़ी पर ले जाकर ही दम भरते है। ये काम को कभी पैसे की नजर से नही देखते। और ना ही रुपये-पैसों की ओर आकर्षित होते हैं।
  7. इन्हें जीवन में रुकना या पीछे मुड़ना पसंद नहीं होता। इनके व्यक्तित्व एवं व्यवहार में विशेष प्रकार की शालीनता होती है।
  8. हर चीज दिल से सोचने वाले इस नाम के लोग रिश्तों को बखूबी निभाते हैं। इन्हें छोटी-छोटी ही चीजों में खुशी मिलती है।
  9. सच्चे प्यार की तलाश मे रहते हैं इसीलिये किसी की ओर भी जल्दी से आर्कषित हो जाते है। प्यार को निभाने मे ये लोग बड़े ही चतुर होते है।
  10. ये लोग काफी भावुक एवं दयालु भी होते हैं। ये श्रेष्ठ विचारक एवं न्यायी होते हैं। इनका लक्ष्य मात्र उन्नति करना, आगे बढ़ना होता है। इनके विचार सुलझे हुए होते हैं।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...