रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: ज्योतिष विद्या के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, उसके चरित्र, और उसके व्यवहार के बारे में पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष विद्या के भी अनेक प्रकार है जिसमें से अंक ज्योतिष एक है। अंक ज्योतिष के अनुसार नाम के पहले अक्षर से ही किसी भी व्यक्ति के चरित्क के बारे में काफी कुछ जान सकते है। अंक ज्योतिष के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि अल्फाबेट ‘S’, 1 अंक के बराबर है। तो चलिए जानते है जिन व्यक्तियों के नाम ‘S’ लेटर से शुरु होते है उनका स्वभाव कैसा होता है-
- ‘S’ लेटर से जिन व्यक्तियों के नाम की शुरूआत होती है, वे जन्म से ही नेतागिरी वाले होते हैं और जीवन में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।
- जिन लोगों का नाम ‘S’ से शुरु होता है वो लोग बेहद ही वफादार होते हैं। ये लोग केवल रोमांटिक ही नहीं बल्कि बहुत ही नैचुरल भी होते हैं। इनके दिल में जो होता है वहीं जुबां पर भी होता है।
- ‘S’ नाम के लोग बनावटी नहीं होते हैं। ये अपना प्यार, हाव-भाव बनाने और महंगे गिफ्ट देने से ज्यादा अपने व्यवहार और कामों से अपना प्यार जाहिर करते हैं। ये जिनके भी साथ होते हैं, उनके सुख और दुख में बराबर साथ खड़े रहते हैं।
- ये अपनी फीलिंग्स सबके साथ शेयर नहीं करते हैं। इनके लिए दूसरों को अपनी फीलिंग्स समझाना बड़ा ही मुश्किल होता है, इसीलिए ये अपनी भावनाएं अपने मन में ही रखना पसंद करते हैं। हालांकि इसी आदत की वजह से ये कई बार अवसाद का शिकार भी हो जाते हैं।
- ये लोग आकर्षक तो होते ही हैं साथ ही दिलचस्प भी होते हैं। लेकिन इन लोगों का गुस्सा भी काफी खतरनाक होता है। गुस्से में ये लोग अपना आपा खो देते हैं। गुस्सा ही इन लोगों की सबसे बड़ी कमजोरी होती है। इसी वजह से लोगों के लिए इन्हें समझना मुश्किल होता है।
- ऐसे लोग खुद से ज्यादा दूसरों के लिए सोचते हैं। साथ ही इनके अंदर आत्मविश्वास भरपूर होता है।
- ये ईमानदार और वफादार होते हैं। ये अपने दोस्तों का साथ कभी नहीं छोड़ते हैं और किसी को धोखा नहीं देते हैं।
- जिंदगी में पैसों की अहमियत इन्हें पता होती है और इसीलिए ये सफल बिजनेसमैन, राजनीतिज्ञ बनते हैं। ये नाम और पैसा दोनों कमाते हैं।
- ये अपने लिए हमेशा ऊंचे लक्ष्य तय करके चलते हैं और उन्हें पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। हालांकि इन्हें अक्सर सफलता कड़े संघर्ष के बाद ही मिलती है।
- S लेटर वाले लोग बहुत ही उदार किस्म के होते हैं। अगर ये किसी को मुसीबत में देखते हैं तो तुंरत उसकी मदद करने के लिए दौड़ जाते हैं।