पायल घोष ने अपने पुराने ट्वीट को दोबारा शेयर किया है, जिसे उन्होंने भारत में #MeToo आंदोलन के दौरान पोस्ट किया था।
अभिनेत्री पायल घोष का कहना है कि उन्होंने ये पुराने ट्वीट अपने परिवार और मैनेजर के कहने पर डिलीट कर दिये थे।
Few more posts and conversations during #metoo movement..!!! With dates screen shots taken from whatsapp today so obviously the network will be of the present time and not of 2018 but I know some people are born brainless what to say to idiots..!! pic.twitter.com/tUTVjovE1i
— Team – Payal Ghosh (@iampayalghosh) September 30, 2020
उन्होंने अपने नए ट्वीट में कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिसमें अनुराग और बॉलीवुड के बारे में कहा गया है। बता दें कि पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन दुराचार का आरोप लगाया है।
पायल ने अपने हटाए गए ट्वीट में लिखा था, ‘#metoo और #MeTooMovement समाप्त होने तक ट्विटर को अलविदा कहने का समय आ गया है. यह मुझे गुस्सा दिला रहा है।
Hello @Twitter @TwitterSupport @TwitterIndia I had a tweet from 12Oct 2018 as per below screenshot which was tweeted from my account, I wud like to knw if thr is an option whr i can retrive this my old tweet? which was deleted
Can u also tell why the year format is showing wrong pic.twitter.com/3k4RbIKeL1
— Team – Payal Ghosh (@iampayalghosh) September 30, 2020
मुझे बहुत कुछ कहने का मन कर रहा है, पर मेरा परिवार मुझे ऐसा करने से रोक रहा है और सभी ट्वीट डिलीट करने के लिए कह रहा है। चलो, नफरत से उबरते हैं, प्यार फैलाने के लिए वापस आउंगी।

उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘#metoo मुहिम के समय के मेरे कुछ पोस्ट, जिसे मेरे मैनेजर और परिवार ने हटा दिए थे।
मैं किसी और चीज को #metooindia का नाम देना चाहूंगी, क्योंकि #metooindia मुहिम फर्जी है। यह सिर्फ प्रभावशाली लोगों के मतलब के लिए है।