1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. पायल अनुराग विवाद : पायल ने जताया हत्या होने का अंदेशा,पढ़ें

पायल अनुराग विवाद : पायल ने जताया हत्या होने का अंदेशा,पढ़ें

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

कुछ दिन पहले अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप  पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर न्याय के लिए पीएम से गुहार लगाई थी। पायल के इस पोस्ट के बाद खूब हंगामा हुआ था।

https://www.instagram.com/p/CFb4SchDTkj/

अब इस मामले में हाल ही में एक नया मोड़ आया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है।

जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने की आशंका जताई है, साथ ही कहा है कि अगर वो ऐसा कर लेती हैं तो इस आत्महत्या न समझा जाए।

https://www.instagram.com/p/CFfjO70jSRi/

अपने पोस्ट में पायल ने लिखा, ‘एक जाने माने पोर्टल को मैंने मिस्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ इस पूरी घटना को लेकर इंटरव्यू दिया और बाद में मुझे पता चला कि वो इसके लिए ख़ुद अनुराग कश्यप से अनुमति मांग रहे हैं।

भारत अगर मै घर की छत पर फांसी पर लटकी मिलूं तो, याद रखिएगा मैंने सुसाइड नहीं की होगी। बाकी उनके पास डिप्रेशन और मेडिकेशन की कहानियां तो हैं ही बनाने के लिए।

अनुराग पर कई धाराएं हुई दर्ज

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं  अनुराग के खिलाफ  376(1)- यौन दुष्कर्म, 354 (महिला पर शीलभंग करने के इरादे से हमला करना, 341 (ग़लत ढंग से रोकना) और 342 (जबरन कैद करना) में शिकायत दर्ज़ की है। एक्ट्रेस ने अनुराग पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने यारी रोड आवास पर 2013 में उनके साथ दुष्कर्म किया था।

आपको बता दे की बॉलीवुड में इस मामले को लेकर हंगामा चल रहा है। कई बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1308435053693689858?s=20

वही, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का वीडियो शेयर थी। इसे शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा कि देखिए अनुराग कैसे एक बच्चे का शोषण कर रहे हैं। अनुराग इस वीडियो में बता रहे हैं कि उन्होंने एक बच्चे साइड में ले जाकर थप्पड़ मारा और उसे गले लगाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...