नई दिल्ली : एकबार फिर बॉलीवुड एक्टर शाहरूख अभिनित पठान फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जो तकरीबन दो वर्षों के बाद वापस सेट पर आ गए हैं। इस फिल्म में शाहरूख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। खबरों की मानों तो यह फिल्म पहले के पार्ट से बिल्कुल होगा। हालांकि इस फिल्म में भी शाहरूख भागते नजर आएंगे।
सूत्रों के अनुसार, “शाहरुख खान और जॉन अब्राहम, बुर्ज खलीफा में एक्शन से भरपूर दृश्यों की शूटिंग करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में दोनों एक्टर दुबई की सड़कों पर स्टंट करते नजर आ रहे है। बता दें कि पिछले सप्ताह, वे चलती कारों और बसों के साथ कोका कोला एरिना में शूटिंग कर रहे थे। अब, वे बुर्ज खलीफा जाएंगे, जहां वे अपनी आगे की शूटिंग करेंगे। बता दें कि फिल्म के अधिकांश सिन्स टावर के आस-पास शूट किया जायेंगे।
खबरों की मानें तो, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण डिम्पल कपाड़िया के साथ विभाग के प्रमुख की भूमिका के साथ रॉ एजेंट के रूप में नज़र आएंगे। अबू धाबी की सड़कों पर शाहरूख, जॉन का पीछा करते नजर आएंगे। बता दें, नवंबर 2020 में, शाहरुख खान के लंबे बालों की कुछ तस्वीरें लीक हुईं थी, जो लगातार वायरल हो रहा था।