1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. भगवान के द्वारा भेजे गये आध्यात्मिक योग गुरु बाबा रामदेव

भगवान के द्वारा भेजे गये आध्यात्मिक योग गुरु बाबा रामदेव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भगवान के द्वारा भेजे गये आध्यात्मिक योग गुरु बाबा रामदेव

विद्वानों का मत है कि योग दरअसल संस्कृत के एक शब्द ” युज ” से बना है जिसका शाब्दिक अर्थ है जोड़ना, माना जाता है कि जो भी व्यक्ति इस योग के माध्यम से ब्रह्मांड से जुड़ी ऊर्जा को महसूस करके उससे अपने शरीर को जोड़ लेता है वो योगी कहलाता है, साधकों के अनुसार योग का महत्त्व सिर्फ शरीर तक ही सीमित नहीं है बल्कि योग साधना से जुड़ा हुआ जातक एक उच्च स्तर की आत्म अनुभूति प्राप्त करता है।

धार्मिक ग्रंथों में महर्षि पतंजलि को महान चिकित्सक बताया गया है, उन्होंने ‘चरक संहिता’ की रचना करने के साथ ही संसार को योग सूत्र का अनमोल खजाना दिया है और बाबा रामदेव ने उसी पतंजलि के योग को आगे बढ़ाने का काम किया है और लोगों के जीवन को एक नयी दिशा प्रदान की है।

बाबा रामदेव का परिचय –

patanjali-group-aims-to-be-the-largest-fmcg-company-in-the-country-baba-ramdev

बाबा रामदेव हमारे देश की जानी मानी हस्ती है. उन्हें देश विदेश सभी जगह जाना पहचाना जाता है. स्वामी रामदेव के द्वारा ही देश विदेश में योग को इतना जाना पहचाना गया. स्वामी रामदेव को आध्यात्म गुरु या नेता भी कहा जाता है, इन्हें आयुर्वेद, राजनीती में भी विशेष ज्ञान है.

बाबा रामदेव एक ऐसे गुरु है, जिन्होंने भारत के लोगों को स्वदेशी चीजें उपयोग करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने पतंजलि योगपीठ व पतंजलि आयुर्वेद का निर्माण किया. स्वामी रामदेव एक बहुत अच्छे कथावाचक भी है.

स्वामी रामदेव का बचपन –

बाबा रामदेव या स्वामी रामदेव के जन्म का नाम रामकृष्ण यादव है इनका जन्म 25 दिसंबर 1965 को हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में हुआ था। माता – पिता का नाम गुलाबो देवी, राम यादव है।

patanjali-group-aims-to-be-the-largest-fmcg-company-in-the-country-baba-ramdev

समीपवर्ती गाँव शहजादपुर के सरकारी स्कूल से आठवीं कक्षा तक पढाई पूरी करने के बाद रामकृष्ण ने खानपुर गाँव के एक गुरुकुल में आचार्य प्रद्युम्न व योगाचार्य बल्देव जी से वेद संस्कृत और योग की शिक्षा ली। योग गुरु बाबा रामदेव ने युवावस्था में ही संन्यास लेने का संकल्प किया और रामकृष्ण, बाबा रामदेव के नये रूप में लोकप्रिय हो गये।

दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट से हुई शुरुआत – 

patanjali-group-aims-to-be-the-largest-fmcg-company-in-the-country-baba-ramdev

हरियाणा के खानपुर गाँव के एक आश्रम में रहने के दौरान वे वहां के लोगों को मुफ्त में योग की शिक्षा दिया करते थे. इसके बाद वे हरिद्वार चले गए और वहां के कांगरी विश्वविद्यालय एवं गुरुकुल में प्राचीन भारतीय शास्त्र का ज्ञान कई सालों तक अर्जित किया.

इसके बाद जींद गाँव में कालवा गुरुकुल में रहने लगे. यहाँ उन्होंने आसपास के लोगों को योग की शिक्षा देनी शुरू कर दी. इसके बाद माना जाता है कि वे हिमालय में जाकर कई सालों तक तप करते रहे. इसके बाद वे हरिद्वार में आकर बस गए.

रामदेव ने सन 1995 में दिव्य योग्य मंदिर ट्रस्ट की शुरुवात की और लोगों को योग सिखाना शुरू किया, 2003 में आस्था चैनल ने इनके प्रोग्राम दिखाने शुरू किये जिसके बाद घर घर में इनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी और बाबा रामदेव योग गुरु के रूप में प्रसिद्द हो गए।

patanjali-group-aims-to-be-the-largest-fmcg-company-in-the-country-baba-ramdev

इस ट्रस्ट में उनका साथ आचार्य करमवीर व आचार्च बालकृष्ण ने दिया. इस ट्रस्ट का हेड ऑफिस हरिद्वार के कृपालु बाग आश्रम में स्थित है. बाबा रामदेव ज्यादातर योग की शिक्षा इसी आश्रम में दिया करते है।

जैसे ही बाबा रामदेव योग गुरु के रूप में पहचान बनाने लगे तो आम लोग तो क्या ख़ास लोग भी उनके मुरीद बन गए, बाबा रामदेव ने बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और शिल्पा शेट्टी जैसे प्रसिद्द लोगों को योग सिखाया, बाबा रामदेव जहां भी जाते, जिस भी गांव में जाते हज़ारों की संख्या में लोग उनसे जुड़ते और योग सीखते।

पतंजलि योगपीठ ने रचा इतिहास –

patanjali-group-aims-to-be-the-largest-fmcg-company-in-the-country-baba-ramdev

योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ की 2006 में स्थापना की, 2006 में कोफ्फी उन्नान के द्वारा बाबा रामदेव को सयुंक्त राष्ट्र सम्मलेन में गरीबी उन्मूलन पर एक व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था।

पतंजलि योगपीठ एक ऐसा संसथान है, जहाँ योगा व आयुर्वेद का साथ में ज्ञान दिला जाता है. भारत में इसके 2 संसथान है, पतंजलि योगपीठ 1 और पतंजलि योगपीठ 2.

patanjali-group-aims-to-be-the-largest-fmcg-company-in-the-country-baba-ramdev

ये संस्थान अमेरिका, यूके, कैनेडा, मौरिशस व नेपाल में भी है. यूके में 2006 में इसकी शुरुवात हुई थी, पतंजलि योगपीठ में आयुर्वेदिक तरीके से इलाज किया जाता है। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद तेजी से भारतीय कंज्यूमर गुड्स मार्केट में पैठ बना रही है।

patanjali-group-aims-to-be-the-largest-fmcg-company-in-the-country-baba-ramdev

कंपनी के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पतंजलि आयुर्वेद की 2016-17 में बिक्री करीब 10 हजार करोड़ रुपए थी। हमारे दैनिक जीवन में आने वाली प्रत्येक वस्तु की रेंज पतंजलि के द्वारा निकाली है, जिसमें साबुन, हमारे घर का राशन, बिस्किट, चोकलेट, पेस्ट, शैम्पू, आचार, पापड़, मुरब्बा, सौन्दर्य प्रशादन का समान, फ्रूटी, पेय पदार्थ आदि इस लिस्ट में अभी बहुत चीजें बाकी है.

बाबा रामदेव का मानना है कि देश का पैसा देश में ही रहना चाहिए. बाहर की कंपनियां भारत में आकर पैसा कमाती है, और भारत को आर्थिक रूप से कमजोर बना देती है, बाबा रामदेव ने पतंजलि चिकित्सालय की शुरुवात की है, जो उनके द्वारा संचालित पतंजलि की शॉप में चलाए जाते है. यहाँ वैद्य बैठते है, जो पतंजलि की आयुर्वेदिक दवाई देते है. 

स्वामी रामदेव को मिले सम्मान की लिस्ट –

patanjali-group-aims-to-be-the-largest-fmcg-company-in-the-country-baba-ramdev

1 – बेरहामपुर विश्वविद्यालय द्वारा स्वामीजी को डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि प्रदान की गई।

2 – इंडिया टुडे पत्रिका द्वारा लगातार दो वर्षों से तथा देश की अन्य शीर्ष पत्रिकाओं द्वारा रामदेव को देश के सबसे ऊँचे, असरदार व शक्तिशाली ५० प्रभावशाली लोगों की सूची में सम्मिलित किया गया।

3 -एसोचैम द्वारा स्वामीजी को ग्लोबल नॉलेज मिलेनियम ऑनर सहित देश-विदेश की अनेक संस्थाओं व सरकारों ने भी प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किये हैं।

4 -राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरुपति, आन्ध्रप्रदेश द्वारा स्वामीजी को महामहोपाध्याय की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।

5 -ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय द्वारा योग गुरु बाबा रामदेव जी को ऑनरेरी डॉक्ट्रेट प्रदान की गयी।

patanjali-group-aims-to-be-the-largest-fmcg-company-in-the-country-baba-ramdev

6 -एमिटी यूनीवर्सिटी, नोएडा ने मार्च,२०१० में डी०एससी०(ऑनर्स) प्रदान की।

7 -डी०वाई०पाटिल यूनिवर्सिटी द्वारा अप्रैल २०१० में इन्हे डी०एससी०(ऑनर्स) इन योगा की उपाधि दी गयी।

8 -बाबा रामदेव को जनवरी २०११ में महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायण द्वारा चन्द्रशेखरानन्द सरस्वती अवार्ड प्रदान किया गया।

9 – 2015 में भारत सरकार ने देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित किया था।

अगले 5 साल का लक्ष्य !

patanjali-group-aims-to-be-the-largest-fmcg-company-in-the-country-baba-ramdev

बाबा रामदेव का लक्ष्य अब पतंजलि का कारोबार बहुत आगे लेकर लेकर जाना है, अभी हाल ही में उन्होंने रूचि सोया का अधिग्रहण किया और उस मौके पर उन्होंने अपने 5 साल का रोडमैप लोगों के सामने प्रस्तुत किया है।

योग गुरु रामदेव ने कहा कि अब लक्ष्य देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनना है, उन्होंने बताया की चालू वित्त वर्ष के अंत तक कंपनी का संयुक्त कारोबार 25,000 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है और अगले पांच साल में हमारा कारोबार 50,000 करोड़ से एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

patanjali-group-aims-to-be-the-largest-fmcg-company-in-the-country-baba-ramdev

उन्होंने इस बात की भी उम्मीद जताई है कि इसके बाद हम हिंदुस्तान यूनिलीवर की जगह देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी बनने वाले है।

आज बाबा रामदेव इस देश और समाज के लिए जो कर रहे है वो किसी अवतार से कम नहीं है, द्वापर योग में जैसे कृष्ण ने अवतार लेकर गाय और गौवंश को बचाने का संकल्प लिया था ठीक उसी प्रकार आज बाबा रामदेव भी गाय और भारत की संस्कृति बचाने के लिए अवतरित हुए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...