1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ‘पारले-जी’ ने ले लिया ये बड़ा निर्णय, स्वरा भास्कर ने दी प्रतिक्रिया, पढ़ें

‘पारले-जी’ ने ले लिया ये बड़ा निर्णय, स्वरा भास्कर ने दी प्रतिक्रिया, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘पारले-जी’ ने ले लिया ये बड़ा निर्णय, स्वरा भास्कर ने दी प्रतिक्रिया, पढ़ें

प्रसिद्ध बिस्कुट कंपनी ‘पारले-जी ने कुछ समाचार चैनलों को विज्ञापन नहीं देने का फैसला लिया है, अब इस पर स्वरा भास्कर का रिएक्शन आया है।

भारत के प्रसिद्ध बिस्कुट कंपनी ‘पारले-जी  ने हाल ही में बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, पारले के प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी ने यह फैसला किया है कि वह जहरीली और आक्रामक सामग्री प्रसारित करने वाले समाचार चैनलों को अब कोई भी विज्ञापन नहीं देंगे।

पारले-जी के इस फैसले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का रिएक्शन आया है। स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर पारले-जी के फैसले का समर्थन किया है। बता दें, ‘इंडियन सिविल लिवर्टीज यूनियन’ के ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई।

इस ट्वीट में लिखा था, “पारले कंपनी ने फैसला किया है कि वह जहरीली और आक्रामक सामग्री प्रसारित करने वाले समाचार चैनलों को अब कोई भी विज्ञापन नहीं देंगे।

ये चैनल उस प्रकार के नहीं हैं, जिसमें कंपनी अपने पैसे लगाना चाहती हो क्योंकि यह अपने टार्गेट ऑडियंस का पक्ष नहीं लेती हैं। यही समय है, पारले और बजाज की अगुवाई से और भी कंपनियां जुड़ें।”

https://www.instagram.com/p/CFymdQLgdg6/

स्वरा भास्कर  ने लिखा, “येय, थ्री चियर्स पार्ले के लिए.” स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...