1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. हस्तरेखा: क्या आपकी विवाह रेखा कटी-फटी है? अगर हां तो आपके वैवाहिक जीवन में आ सकती है ये परेशानियां, तुरंत चेक करें…

हस्तरेखा: क्या आपकी विवाह रेखा कटी-फटी है? अगर हां तो आपके वैवाहिक जीवन में आ सकती है ये परेशानियां, तुरंत चेक करें…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हस्तरेखा: क्या आपकी विवाह रेखा कटी-फटी है? अगर हां तो आपके वैवाहिक जीवन में आ सकती है ये परेशानियां, तुरंत चेक करें…

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: ज्योतिष विद्या के द्वारा व्यक्ति के हाव-भाव, अतीत, भविष्य सब कुछ पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष विद्या के कई प्रकार होते है। हाथों की रेखा पढ़कर व्यक्ति के जीवन का बायोडाटा बताना भी ज्योतिष विद्या का ही पार्ट है। तो चलिए आज हम हाथों की रेखा का जिक्र करते हुए बताते है कि अगर आपके हाथों में विवाह रेखा ज्यादा कटी-फटी हो या फिर अशुभ चिह्नों से भरी हो तो इसका क्या कारण हो सकता है-

  1. यदि आपकी विवाह रेखा चलते-चलते नीचे की ओर अधिक झुकती नजर आ रही है तो यह वैवाहिक जीवन में परेशानी की सूचक है। यदि ऐसी रेखा ज्यादा उथली या अधिक गहरी हो तो निश्चित रूप से अपके वैवाहिक जीवन में तलाक की नौबत आती है।
  2. यदि विवाह रेखा कनिष्ठिका और अनामिका के नीचे वाले क्षेत्र में दो शाखाओं में बंट जाए तो या तो तलाक होता है या लंबे समय तक पति-पत्नी में बातचीत बंद रहती है।
  3. यदि विवाह रेखा अपने उद्गम स्थान से दो भागों में चले ओर आगे जाकर दोनों रेखाएं एक-दूसरे से मिल जाए तो इसका अर्थ यह है कि दंपती के जीवन में किसी अन्य व्यक्ति के कारण तलाक हो सकता है।
  4. यदि किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा के आरंभ में दो या तीन शाखाएं निकल रही हो तो उस व्यक्ति का प्रेम संबंध या विवाह टूट जाता है।
  5. यदि विवाह रेखा के अंत में दो शाखाएं हो जाएं तो यह पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद का सूचक है। यह विवाद इतना अधिक बढ़ जाता है कि बात तलाक तक पहुंच जाती है।
  6. यदि विवाह रेखा कटी-फटी है तो यह विवाह टूटने का संकेत है, लेकिन इसके लिए हथेली के अन्य चिह्नों की स्थिति भी देखी जाती है।
  7. विवाह रेखा पर द्वीप का चिह्न इस बात की ओर इशारा करता है कि अनैतिक संबंध के कारण पति-पत्नी में झगड़ा होगा और उसी के कारण तलाक भी हो सकता है।
  8. विवाह रेखा अपने उद्गम से समाप्ति स्थल तक डबल हों और दोनों के मध्य में क्रॉस का चिन्ह हो तो व्यक्ति पहले तलाके बाद दूसरा विवाह करता है और दूसरे से भी नहीं बनती।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...