1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. होली पर खिलाड़ियों ने दी देश वासियों को बधाई

होली पर खिलाड़ियों ने दी देश वासियों को बधाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
होली पर खिलाड़ियों ने दी देश वासियों को बधाई

आज देश भर में होली का त्यौहार मनाया जा रहा है सभी देशवासी एक-दूरे को रंग लगाकर होली की बधाई दे रहें है। इसी बीच पूरी दुनिया में अपने देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ीयों ने भी सोशल माडिया के जरिए पूरे देश को रंगो के पर्व होली की बधाई दी है।

क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहें जाने वाले दिग्गज सचिन ने सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी की खुशहाली और शांति की कामना की है।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने शहीदों के बच्चों के साथ होली का जश्न मनाया और तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘कोई घर उजड़े.. उदासी मेरे घर भी आती है..
इन सबका हल एक मोहब्बत ही नज़र आती है ! इनको देख कर मुस्कुरा लेता हुँ, ये हंसते है तो त्योहार मना लेता हुँ ! आप सभी को होली की प्यार भरी शुभकामनाएँ !

टीम इंडिया के गब्बर और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी पत्नी और बच्चे के साथ होली मनाते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘अपनों से अपनों को मिलाती है होली, खुशियों के रंग लाती है होली!

कुश्ती में भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने वाले स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने भी होली की शुभकामनाएं दी हैं और अपने परिवार के साथ होली का जश्न मनाते हुए तस्वीरें शेयर की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...