1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ओलंपिक क्वालीफायर: मैरी कॉम सेमीफाइनल में हारी, सिमरनजीत और विकास फाइनल में पहुंचे

ओलंपिक क्वालीफायर: मैरी कॉम सेमीफाइनल में हारी, सिमरनजीत और विकास फाइनल में पहुंचे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ओलंपिक क्वालीफायर: मैरी कॉम सेमीफाइनल में हारी, सिमरनजीत और विकास फाइनल में पहुंचे

एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल मुकाबले में छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत की दिग्गज महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम को हार का सामना करना पड़ा।

बता दे, सेमीफाइनल में मैरी कॉम को 51 किग्रा में चीन के युआन चांग से हार का सामना करना पड़ा। युआन चांग ने 3-2 से मैरी कॉम को हराकर उनका फाइनल का सपना तोड़ दिया है। जिसके बाद मैरी को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा है। लेकिन इस हार से पहले ही मैरी कॉम ने ओलंपिक का कोटा हासिल कर लिया था।

तो वहीं दूसरी तरफ 60 किग्रा पंजाब की मुक्केबाज सिमरनजीत कौर ने सेमीफाइनल में चीन ताइपे की मुक्केबाज शिह-यी वू को 4-1 से हराया। इस जीत के साथ ही सिमरनजीत ने एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

तो वहीं मुक्केबाज विकास की निगाहें अब एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में स्वर्ण पदक पर है। उन्होंने मंगलवार को कजाख्स्तान के मुक्केबाज को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...