बुधवार को कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने वाले भारत के मुक्केबाज विकास कृष्णन चोट के कारण एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर का फाइनल से बाहर हो गए। बता दे, उन्हें आंख की चोट के कारण फाइनल मुकाबले से हटना पड़ा और इसके साथ ही रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
69 किग्रा भारवर्ग के विकास को एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में जॉर्डन के ज़ेयाद इशाश से भिड़ना था। वहीं लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी में वापसी कर रहे 28 वर्षीय विकास ने सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता वाले कजाखस्तानी मुक्केबाज को हराया था। वे पहले ही सात अन्य भारतीय मुक्केबाजों के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। इतना ही नहीं विजेंद्र सिंह के बाद विकास भारत के ऐसे दूसरे मुक्केबाज हैं जिन्होंने ओलंपिक के लिए तीन बार क्वालीफाई किया है।