नई दिल्ली : कमरिया हिला कर लोगों को अपना दिवाना बनाने वाली, दिलबर, दिलबर करने वाली और बिना कुछ कहे ही सबकुछ कहने वाली, बॉलीवुड की मोस्ट हॉट एण्ड दिलकश अदाकारा नोरा फतेही एक बार सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वो अपने डांस को लेकर नहीं बल्कि कुकिंग को लेकर है। अब सवाल यह उठता है कि क्या नोरा बॉलीवुड छोड़ रही है, या उनका डांस से मन भर गया है। जिस कारण वो कुकिंग में अपना हाथ अजमा रही है।
अगर नोरा कुकिंग में अपना हाथ अजमा रही है, तो हो सकता हैं वो बहुत जल्द रेस्टोरेंट खेलने वाली है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हैं, क्योंकि कहा जाये तो नोरा डांस के लिए ही बनी है। और जहां रहीं बात उस कुकिंग की, तो आपको बता दें कि नोरा ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जो लगातार चर्चा में है। बता दें कि नोरा आजकल दुबई में हैं और वो वहां जमकर मौज मस्ती कर रही हैं। इस दौरान नोरा एक जगह शेफ बनी हैं जहां पर वे कुछ डिशेस बनाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को नोरा ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है।
एक्ट्रेस नोरा ने दुबई में सेलिब्रेटी शेफ Burak Özdemir से मुलाकात की और यहीं उन्होंने कुछ डिशेस पर हाथ आजमाए। यहां कुकिंग में वे ना सिर्फ अपनी कला दिखा रही हैं बल्कि पूरा वीडियो ही मौज-मस्ती से भरा हुआ है। दुबई के Boulevard Point में वे टर्किश-मिडिल ईस्टर्न रेस्त्रां में वे पहुंचीं और यहीं वीडियो बनाया। इस दौरान शेफ के साथ वे ओपेन फायर कुकिंग कर रही हैं।
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो, कुछ दिनों पहले ही नोरा का ‘नाच मेरी रानी’ गाना रिलीज हुआ था। जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया था। इस गाने ने लोगों को थिरकने पर भी मजबूर कर दिया था। नोरा फतेही और गुरु रंधावा के इस गाने को अब तक 20 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
नोरा फतेही जल्द ही ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से जुड़ी नोरा फतेही का एक क्लिप भी वायरल हुआ था, जिसमें उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था।