नई दिल्ली : साकी साकी, दिलबर, कमरिया जैसे कई गानों में अपने डांस का जलवा बिखेरने वाली कनेडियन मॉडल एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर अपने नये लुक से लोगों को दिवाना बना रही है। उनके इस लुक को देखने के लिए सोशल मीडिया पर ही फैंस में जंग छिड़ चुकी है। वैसे तो नोरा अपनी ऑनस्क्रीन काम को लेकर काफी एक्टिव रहती है। आपको बता दें कि बहुत जल्द नोरा का एक और नया अंदाज देखने को मिलेगा, जिसका लुक सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
बता दें कि नोरा का यह नया लुक भूषण कुमार की टी-सीरीज़ में नजर आयेगा। गौरतलब है कि नोरा बहुत जल्द भूषण कुमार निर्देशित सॉन्ग ‘Chhor Denge’ में नजर आयेगी।
नोरा फतेही एक एक्ट्रेस के रूप में एक ऑल राउंडर प्रदर्शन दे रही हैं, जबकि उनका लुक ग्लैमरस, इधर और गजब ढाता दिख रहा है। साथ ही जिनमें से अधिकांश स्टार के लिए कस्टम-मेड हैं। आपको बता दे, सोशल मीडिया पर नोरा फतेही मिलियन्स में फॉलोअर हैं, जो एक्ट्रेस की हर अदा पर फिदा हो सकते है। अब जल्द ही नोरा एक नए म्यूजिक वीडियो ट्रैक में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनका पहला लुक सामने आ चुका है।
View this post on Instagram
यह म्यूजिक ट्रैक है ‘छोड़ देंगे’ जिसमें नोरा का पहला लुक हाल ही में सामने आया है। जिसमें नोरा का देसी अवतार कहर ढाती नजर आ रही है।
इस गाने को छोड़ देंगे गाने को योगेश दुबे ने लिखा है। इसे गाया परंपरा ने है। म्यूजिक वीडियो का निर्देशन अरविंदर खैरा ने किया है। एक्ट्रेस नोरा के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते के गाने दिलबर से पहचान मिली थी।