1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. निर्जला एकादशी कल : इन चीज़ों के दान से चमकेगी किस्मत

निर्जला एकादशी कल : इन चीज़ों के दान से चमकेगी किस्मत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
निर्जला एकादशी कल : इन चीज़ों के दान से चमकेगी किस्मत

भगवान् विष्णु की प्रिय तिथि एकदशी कल पड़ रही है। हर माह में दो एकादशी आती है और इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत किया जाता है।

सभी एकादशियों में निर्जला एकादशी की बड़ी महानता कही गयी है। इस दिन श्री विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का भी पूजन आकर और पूजा में तुलसी जी को भी शामिल करे। तुलसी को विष्णु प्रिय भी कहा जाता है।

नारद जी ने भी इस व्रत को किया था और विष्णु की भक्ति हासिल की थी। तभी से बिना जल के इस व्रत को करने का विधान है। इस दिन पानी नहीं पीते है।

माना जाता है की इस दिन दान करने से विष्णु की कृपा मिलती है। इस दिन जो गरीब लोगों को भोजन दान करता है उसे कभी भोजन की कमी नहीं होती है।

आप अपनी क्षमता के अनुसार इस दिन कपड़ों और अनाज का भी दान कर सकते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...