1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. निया शर्मा का नया लुक आया सामने, फैंस ने जमकर किया कमेंट

निया शर्मा का नया लुक आया सामने, फैंस ने जमकर किया कमेंट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
निया शर्मा का नया लुक आया सामने, फैंस ने जमकर किया कमेंट

टीवी की नागिन निया शर्मा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती हैं।

हाल ही में निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रेड कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। इस लहंगे में निया बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CGPSsPOlHwm/

निया का यह वीडियो काफी अलग है क्योंकि निया अकसर अपनी हिप हॉप और टॉम बॉय लुक वाली फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं लेकिन इसमें निया का ग्लैमरस और ब्यूटीफुल लुक फैंस को अपनी तरफ खींचने में कामयाब हो रहा है।

 

यह वीडियो फैंस को कितना ज्यादा पसंद आ रहा है इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं इस वीडियो को अब तक 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है.

निया शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ घंटे के अंदर ही वायरल होने लगा और इस पर हजारों की संख्या में कमेंट आ रहे हैं।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जो निया अपनी फोटो की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं बल्कि वह आए दिन अपनी फोटो और डांस वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। इस फोटो पर सोशल मीडिया यूजर कमेंट कर रहे हैं निया आपने तो तहलका मचा दी है।

https://www.instagram.com/p/CGR9EUlFK-X/

टीवी की ‘नागिन’ यानी निया शर्मा अपने ग्लैमरस लुक्स और जबरदस्त अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।

अपने स्टाइल के लिए निया शर्मा एशिया की तीसरी मोस्ट सेक्सी वुमन का खिताब भी पा चुकी हैं. निया की वेब सीरीज ‘ट्विस्टेड’ का दूसरा सीजन भी हिट रहा था। निया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘काली (2010-11)’ से की थी। उन्हें असली पहचान ‘एक हजारों में मेरी बहना है (2011-13)’ और ‘जमाई राजा (2014-17)’ से मिली. इसके अलावा एक्ट्रेस ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 8’ में नजर आ चुकी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...