1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बिग बॉस 14 में आया नया ट्विस्ट एंड टर्नस, शो में नए लोगों की होगी एंट्री

बिग बॉस 14 में आया नया ट्विस्ट एंड टर्नस, शो में नए लोगों की होगी एंट्री

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिग बॉस 14 में आया नया ट्विस्ट एंड टर्नस, शो में नए लोगों की होगी एंट्री

‘बिग बॉस 14’  के घर में कब क्या हो जाए ये बात किसी को नहीं पता। अचानक ही बिग बॉस के घर से किसी को निकाल दिया जाता है जिसके बाद मेकर्स उसी सितारे को घर में वापस जाने का मौका भी दे देते हैं।

इस सीजन में ये घटना कई बार हो चुकी है और आने वाले एपिसोड में भी मेकर्स अपने इस काम को दोहराने वाले हैं। अपनी पिछली रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि जैस्मिन भसीन की ‘बिग बॉस 14’ के घर में एंट्री होने वाली है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही, अपने बेघर होने के लिए सोनाली फोगाट साथ हुए भेदभाव और रुबीना दिलैक के बर्ताव को जिम्मेदार मानती हैं।  ऑनलाइन के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में सोनाली फोगाट ने कहा कि रुबीना दिलैक उनसे इनसिक्योर हो गई थीं और इसीलिए उन्हें टारगेट करना शुरू कर दिया और शो छोड़ने की धमकी भी दे डाली थी।

मेकर्स ने ‘बिग बॉस 14’ के घर में आने के लिए जान कुमार सानू को भी न्योता भेजा था। मेकर्स चाहते थे कि ‘बिग बॉस 14’ के घर में जान कुमार सानी निक्की तम्बोली को सपोर्ट करें। वह बात अलग है कि जान कुमार सानू ने निक्की तम्बोली को सपोर्ट करने से साफ इनकार कर दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...