मुंबई: सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ लोगों के फेवरेट शोज में से एक है। जारी ट्रैक के अनुसार, प्रीता को शक है कि अक्षय कृतिका के लिए ठीक नहीं है। उसके पास इस बात का कोई पक्का सबूत नहीं है।
अपनी मां सरला के कहने पर वो अक्षय के खिलाफ ठोस सबूत खोज रही है, ताकि उसका सबके सामने वो पर्दापाश कर सकें। इधर अक्षय को पता चल चुका है कि प्रीता उसके खिलाफ कोई प्लान बना रही है।
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रीता अक्षय के घर में कोई सबूत खोजती है, ताकि उसका सच उसे मालूम चल जाए।
उसके हाथ अक्षय का फोन लगता है, जिसमें रुचिका के साथ उसकी कई फोटोज होती है। लेकिन अक्षय को देखकर वो उससे कहती है कि शादी का शगुन लेकर उसके घर आई है। लेकिन अक्षय को प्रीता पर शक हो जाता है।
इधर अक्षय को पता चलता है कि प्रीता ने उसकी मां को कृतिका के साथ पराठे बनाने में बिजी कर दिया है औऱ उसके पापा को जूस लेने बाजार भेज दिया था। ये देखकर अक्षय सोचने लगता है कि जरूर ये सब प्रीता का प्लान होगा ताकि वो उसकी जासूसी कर पाए। प्रीता, समीर, कृतिका और सृष्टि के जाने के बाद अक्षय अपना रूम जाकर देखता है।
अक्षय को पता चलता है कि प्रीता ने उसके फोन से रुचिका और उसकी सारी तसवीरें अपने फोन में कर लिया है, ये देखकर उसके होश उड़ जाते है। पिछले एपिसोड में आपने देखा कि आपने देखा कि रमोना करीना को जाकर बताती है कि प्रीता ने अक्षय के साथ क्या किया। ये सुनकर करीना काफी गुस्सा हो जाती है।