बॉलीवुड की सिंगिंग क्वीन नेहा कक्कड़ इन दिनों पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।
नेहा कक्कड़ ने अपने प्यार का इजहार अब सोशल मीडिया पर भी खुलकर कर दिया है। आपको बता दे, हाल ही में नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की हैं।
https://www.instagram.com/p/CGMIOGXDEvF/
इन तस्वीरों में नेहा डिजाइन मारवाड़ी पिंक कलर के सूट में फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में नेहा कक्कड़ काफी खूबसूरत और सेक्सी लग रही हैं।
https://www.instagram.com/p/CFoKZdfjbb7/
इन तस्वीरों में नेहा कक्कड़ कभी खेत में खड़ी हुईं नजर आ रही हैं, तो कभी ट्रेक्टर पर चढ़कर पोज दे रही हैं।
नेहा कक्कड़ ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आजा चल व्याह करवाइये, लॉकडाउन विच कट होने खर्चे। यह मेरी ‘डायमंद दा छल्ला’ गाने की पसंदीदा लाइन है। आपकी कौन सी है?”
https://www.instagram.com/p/CFd932-jOlZ/
मिली जानकारी के अनुसार, 24 अक्तूबर को दिल्ली में दोनों शादी करेंगे। हालांकि दोनों के परिवारों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है।
पहले दोनों अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर चुप्पी साधे रहे लेकिन हाल ही में नेहा ने सोशल मीडिया पर रोहनप्रीत सिंह की तस्वीर शेयर करके लिखा था यू आर माइन।