मुुबंई: अपनी आवाज के जादू से हर किसी को अपना दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा भसीन इन दिनों अपनी बोल्डनेस के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में नेहा भसीन का एक गाना रिलीज हुआ था। जिसमें वह अब तक के सबसे बोल्ड अवतार में नजर आईं थी। और इस अवतार ने बहुत सुर्खियां बटोरी थी।
सिंगर ने फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि वह अपने गाने की शूटिंग उत्तराखंड के नैनीताल के एक गांव में कर रहीं थीं। यहां पर तापमान करीब 6 डिग्री था। शूट के लिए दिन का समय रखा गया था, लेकिन जनरेटर ने साथ छोड़ दिया। इसने काम करना बंद कर दिया। इसके चलते नए जनरेटर का इंतजाम करना था। ऐसा करते-करते शाम हो गई और शूटिंग रात को करनी पड़ी।
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,’ये मेरा छोटा सा ग्रीनरूम है, इस जलकर खाक हुए होटल में। उस ठंडी राम में ये एक छोटा सा हिटर भी स्वर्ग की तरह लग रहा था। उनके लिए जो ये पूछ सकते हैं कि इस ठंड में ऐसा पोज देने और पोस्ट करने की क्या जरूरत थी। उनके लिए, देवीयों और सज्जनों, भगवान ने मुझे एक स्नैक्स की तरह बनाया है। और सभी अच्छी चीजों को सेलिब्रेट किया जाना चाहिए।’
रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाली गायिका नेहा भसीन (Neha Bhasin) का कहना है कि शुरुआत करने के लिए इस तरह के प्लेटफॉर्म काफी बेहतर होते हैं, लेकिन इनमें जीत हासिल करने का मतलब यह नहीं है कि आपका करियर अब पूरी तरह से सेट हो गया है। साल 2002 में ‘कोक वी पॉपस्टार’ में भाग लेकर जीत हासिल करने के बाद नेहा पांच लड़कियों के पॉप गर्ल ग्रुप ‘विवा’ में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थीं। इसके बाद उन्होंने ‘कुछ खास’, ‘धुनकी’ और ‘जग घुमेया’ जैसे कई हिट बॉलीवुड गीतों को भी अपनी आवाज दी।