1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बिपाशा बसु का पुराना वीडियो वायरल, फैंस ने जमकर किया कमेंट

बिपाशा बसु का पुराना वीडियो वायरल, फैंस ने जमकर किया कमेंट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिपाशा बसु का पुराना वीडियो वायरल, फैंस ने जमकर किया कमेंट

कोरोना वायरस महामारी ने जहां पूरी दुनिया की रफ्तार को धीमी कर दी है वहीं दूसरी तरफ इस बीमारी ने इंसानों के जज्बों को और मजबूत बनाया है। जहां कोरोना का कहर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ इंडिया में फेस्टिवल सीजन शुरुआत होने वाला है।

https://www.instagram.com/p/CGEtX0EjoHS/

कुछ ही दिन में दुर्गा पूजा शुरू हो जाएगी। लेकिन इस बार इस महामारी की वजह से हर त्योहार मनाने का तरीका बदल गया है। मां दुर्गा की पूजा के लिए आम लोग से लेकर सेलेब्स तक काफी एक्साइटेड रहते हैं।

https://www.instagram.com/p/CF97GIRDTYW/

हाल ही में बिपाशा बसु ने भी पुराने दिनों को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मां दुर्गा की पूजा के बाद उनके पति करण सिंह ग्रोवर उनकी मांग भरते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में बिपाशा की खुशी देखने लायक है सिर्फ इतना ही नहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में प्यारा सा मैसेज लिखा है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। बिपाशा ने लिखा-  ‘पिछले साल इसी दिन कुछ ऐसा था।’

https://www.instagram.com/p/CFq6bcCDzfR/

बिपाशा बसु का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं इस वीडियो को अब तक 99 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. बता दें कि इन दिनों बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर सोशल मीडिया के जरिए हमेशा फैंस से जुड़े रहते हैं।

https://www.instagram.com/p/CFEJb8YjBPx/

वर्क फ्रंट की बात करें तो बिपाशा बसु आखिरी बार फिल्म ‘अलोन’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...