1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Tokyo Olympics में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल, खत्म किया 13 साल का सूखा

Tokyo Olympics में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल, खत्म किया 13 साल का सूखा

भारत के स्टार नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रोअर में गोल्ड हासिल कर इतिहास रच दिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.58 मीटर का है। आपको बता दें कि ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला। बीजिंग ओलंपिक 2008 में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने किया था।

By: Amit ranjan 
Updated:
Tokyo Olympics में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल, खत्म किया 13 साल का सूखा

नई दिल्ली : भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रोअर में गोल्ड हासिल कर इतिहास रच दिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.58 मीटर का है। आपको बता दें कि ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला। बीजिंग ओलंपिक 2008 में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने किया था।

बता दें कि पांच प्रयास में नीरज टॉप पर रहें। उनके 87.58 मीटर के थ्रो से ज्यादा अब तक कोई भी एथलीट नहीं फेंक पाया। दूसरे स्थान पर Jakub Vadlejch रहें। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.67 मीटर का रहा है। तीसरे नंबर पर विटदेस्लाव वेसेली हैं। उन्होंने 85.44 मीटर का थ्रो किया था। उन्होंने तीसरे प्रयास में ये थ्रो किया था। वहीं 82.40 अंकों के साथ पाकिस्तान खिलाड़ी नदीम अरशद छठे स्थान पर रहें।

नीरज चोपड़ा का चौथे प्रयास में थ्रो फाउल रहा है। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.58 मीटर का रहा है। ये उन्होंने दूसरे प्रयास में फेंका था। वहीं जर्मनी के दिग्गज जोहानेस वेटर टॉप-8 से बाहर हो गए हैं। तीन प्रयास में से उनके दो थ्रो फाउल रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 82.52 मीटर का रहा। जोहानेस वेटर गोल्ड मेडल जीतने के प्रबल दावेदार थे। जैवलिन थ्रो के इतिहास में दूसरा सबसे लंबा थ्रो इन्हीं के नाम है। 28 साल के वेटर को  निरंतरता के साथ 90 मीटर दूर भाला फेंकने के लिए जाना जाता है।

उन्होंने 2017 विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण और यूरोपीय थ्रोइंग कप में स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें 2019 विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य से ही संतोष करना पड़ा था। वेटर 97.76 मीटर दूर भाला फेंक चुके हैं। ये उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा है। वह पिछले साल विश्व रिकॉर्ड कायम करने से 72 सेंटीमीटर से चूक गए थे। भाला को सबसे अधिक दूर फेंकने के मामले में वेटर चेक रिपब्लिक के दिग्गज जान जेलेजनी (98.48 मीटर) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

आपको बता दें कि नीरज से पहले भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा भारवर्ग में कजाकस्तान के पहलवान नियाजबेकोव दौलत को कांस्य पदक के मुकाबले में 8-0 से हरा दिया। बजरंग की जीत के बाद उनके पिता ने कहा कि मेरे बेटे ने मेरा सपना पूरा कर दिया।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद बजरंग पूनिया के पिता ने अपनी खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने कहा कि, मैं खुशी बयान नहीं कर सकता, मेरे बेटे ने मेरा सपना पूरा कर दिया।

आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक मैच में भारत 7 पदकों के साथ 44वें स्थान पर आ गया है। पदकों में अभी तक भारत को 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मिले है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...