पुरे देश में एक तरफ कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन जैसी स्थिति है वही माता पार्वती की उपासना का सबसे बड़ा पर्व नवरात्र कल से शुरू हो रहा है। आपको बता दे की इस बार कोई तिथि क्षय नहीं होने से पुरे नौ दिन तक नवरात्र का पर्व मनाया जाएगा।
देवी मंदिरों में इस बार नवरात्र पर भक्तों की भीड़ नहीं रहेगी। क्योंकि श्रद्धा, आस्था के प्रवाह पर कोरोना वायरस का साया रहेगा। महामारी को देखते हुए शहर के सिद्धपीठ अलोपशंकरी, ललिता देवी और कल्याणी देवी के पट भक्तों के लिए बंद रहने वाले है।
घट स्थापना का मुहूर्त घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:05 से 7:01 तक रहेगा। चौघड़िया मुहूर्त सुबह 6:05 से 7:36 तक और अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 से दोपहर 12:33 तक रहेगा।
आपको बताते चले की इस दिन से प्रमादी नाम का संवत्सर प्रारम्भ होगा जिसमें वर्ष का राजा बुध होगा, मंत्री पद चंद्रमा को प्राप्त होगा। सस्येश गुरु, दुर्गेश चन्द्र, धनेश गुरु, रसेश शनि, धान्येश बुध है। संवत्सर का निवास कुम्भकार के घर है। नववर्ष के मंत्रिमंडल को देखते हुए देश तथा समाज में सामंजस्य स्थापित होगा।