नई दिल्ली : नवरात्रि हिन्दुओं का एक खास त्योहार है, जिसकी शुरुआत इस साल 7 अक्टूबर को होगी, जिसका समापन 15 अक्टूबर को होगा। इस नवरात्रि जहां शुभ संयोग बन रहे है, वहीं कुछ ऐसे संयोग बन रहे है जो अशुभकारी भी हो सकता है। बता दें कि इस पर्व के दौरान मां के आगमन और प्रस्थान की सवारी का लोगों की जिंदगी, मौसम, आर्थिक स्थिति आदि पर बड़ा असर होता है।
डोली पर आगमन और हाथी पर विदाई
7 अक्टूबर 2021, शुक्रवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा डोली में सवार (Maa Durga in Doli) होकर आ रही हैं, जो एक शुभ संकेत नही है। इसके मुताबिक धरती पर आपदाएं और हिंसा बढ़ेंगी। जिससे चारों तरफ हाहाकार की स्थिति उत्पन्न होगा। वहीं हाथी पर विदाई को शुभ माना गया है। हाथी पर मां की विदाई होने से अच्छी बारिश होती है और धन-धान्य बढ़ता है।
ऐसे तय होती है मां की सवारी
आपको बता दें कि मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान की सवारी नवरात्रि शुरू और समाप्त होने के दिन से तय होती है। यदि नवरात्रि की शुरुआत सोमवार या रविवार को हो तो इसका मतलब होता है कि मां हाथी पर सवार होकर आएंगी। शनिवार और मंगलवार को हो तो मां घोड़े पर सवार होकर आती हैं। वहीं गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्रि की शुरुआत मां की डोली पर सवारी का संकेत होती है।