जहां एक तरफ किसान पंजाब-हरियाणा समेत देश के अन्य हिस्सों में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू किसानों और किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है।
आवाज़-ए-किसान :-
जिन्हें हम हार समझे थे गला अपना सजाने को, वही अब नाग बन बैठे हमारे काट खाने को।— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) September 22, 2020
अपने ट्वीट में उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए लिखा कि जिन्हें हम हार समझे थे गला अपना सजाने को, वही अब नाग बन बैठा हैं हमे काट खाने को। नवजोत सिंह सिद्धू का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने किसानों को लेकर लगातार ट्वीट किये. अपने एक ट्वीट में उन्होंने किसानों की आवाज के तौर पर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “आवाज-ए-किसान: जिन्हें हम हार समझे थे गला अपना सजाने को, वही अब नाग बन बैठे हैं हमें काट खाने को.” उनके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
काले बिल पास, पूंजीपतियों की कमाई का रास्ता साफ।
किसान की राह में कांटे, पूंजीपतियों की राह में फ़ूल।
भारी पड़ेगी भूल…— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) September 22, 2020
इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, “काले बिल पास, पूंजीपतियों की कमाई का रास्ता साफ। किसान की राह में कांटे, पूंजीपतियों की राह में फूल, भारी पड़ेगी भूल…” बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा कई कलाकारों ने भी किसान बिल को लेकर आपत्ति जताई।