हर साल श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन नागपंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 25 जुलाई 2020 को देशभर में नागपंचमी मनाई जाएगी।
हमारे भारतीय दर्शन में सभी प्राणियों में परमात्मा को देखने का विधान है। प्रकृति और उसमें रहने वाले जीवों के प्रति इतना उदार शायद ही कोई धर्म होगा जितना हिन्दू धर्म है।
आपको बता दे कि महाभारत में नाग और नाग लोक की उत्पत्ति का वर्णन मिलता है। नाग माता कद्रू और विनता से सारे सर्पों की उत्पत्ति हुई है।
ऐसी मान्यता है कि नाग देवता की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं। इसके अलावा कापसर्प दोष से पीड़ित लोगों को इस दिन लाभ होता है।
नागपंचमी के दिन आठ नागों की पूजा होती है। इनमें अनन्त, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीक, कर्कट और शंख हैं।
इस दिन श्रीया, नाग और ब्रह्म अर्थात शिवलिंग स्वरुप की आराधना से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है और साधक को धनलक्ष्मी का आशिर्वाद मिलता है।