1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. हरियाणा के कुछ गांवों में लोगों की हो रही रहस्यमय मौतें, कोरोना का खतरा

हरियाणा के कुछ गांवों में लोगों की हो रही रहस्यमय मौतें, कोरोना का खतरा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हरियाणा के कुछ गांवों में लोगों की हो रही रहस्यमय मौतें, कोरोना का खतरा

हिसार: हरियाणा के हिसार व रोहतक जनपद के ग्रामीण इलाकों में रहस्यमय मौतों से भय का माहौल बन गया है। हिसार के गांव टिटौली व उसके आसपास इलाकों जैसे उकलाना और मुंदल मेंबीते एक सप्ताह में कई लोगों की रहस्यमय मौतें हुई हैं। मुंदल खुर्द और मुंडल कलां नामक गांवों में बीते एक सप्ताह में करीब 40 मौतें हुई हैं। साथ ही चौटाला और आसपास के गांव भी इस रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित थे। बता दें कि ज्यादातर लोगों की मृत्यु घर पर ही हुई है और इन्होंने कोरोना की जांच भी नहीं कराई थी।

जानकारी के मुताबिक, इस रहस्यमय मौतों के बादसीएचसी चौटाला से करीब 1048 लोगों के सैंपल लिये गए। जिसमें से कोरोना पॉजिटिव पाए गए अधिकतर लोग चौटाला व इसके नजदीकी गांवों के लोग हैं। एसडीएम के नेतृत्व में भिवानी से अधिकारियों के दल ने दोनों गांवों का दौरा किया। एसडीएम ने  बताया कि वह तीनों गांवों की सीमाओं को अलग कर चुकें हैं। इसके अलावा एक टीम का गठन किया गया है जो इन गांवों में जागरुकता अभियान चलाएंगे।

हर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी टेस्टिंग

स्वास्थ्य विभाग की टीम इन प्रभावित जिलों के हर गांव में जाकर कोरोना की नियमित रूप से जांच भी कराएगी। टेस्ट या जांच में जो लोग कोरोना पॉजिटीव पाए जाएंगे उनको घर पर ही क्वारेंटाइन किया जाएगा। जिन गांवों में ज्यादा लोगों के संक्रमण व मृत्यु की सूचना है उन इलाकों में पहले यह अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद अन्य गांवों में लोगों के इस जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। जिन व्यक्तियों की मृत्यु कोरोना से होगी उनका सरकारी नियमों के अनुसार दाह संस्कार आदि कार्य किये जाएगें।

कोरोना की वजह से हुई मृत्यु के बाद उनके इलाकों को व आस पास के घरों को सैनिटाइज किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...