1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. अनुराग कश्यप से मुंबई पुलिस ने की पूछताछ, पढें पूरी खबर

अनुराग कश्यप से मुंबई पुलिस ने की पूछताछ, पढें पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अनुराग कश्यप से मुंबई पुलिस ने की पूछताछ, पढें पूरी खबर

फिल्म अभिनेत्री ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इसके बाद अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। उनसे लगभग 8 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के लिए अनुराग कश्यप को वर्सोवा पुलिस स्टेशन बुलाया गया था।

https://www.instagram.com/p/CEyOLojBYjZ/

कुछ दिनों पहले फिल्म निर्माता पर एक अभिनेत्री ने यौन दुराचार का आरोप लगाया गया था। दावा किया गया था कि अनुराग कश्यप ने उनसे जबरदस्ती की थी।

https://www.instagram.com/p/CEHi0jJhe5w/

हालांकि, कश्यप ने इन आरोपों को निराधार बताया था। पीड़ित अभिनेत्री ने तब मुंबई पुलिस से संपर्क किया और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, जिसके बाद उन्हें गुरुवार को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया।

गुरुवार की सुबह अनुराग कश्यप यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस के सामने पेश हुए। उनसे आरोपों पर पूछताछ की गई।

इसके बाद उन्हें पुलिस स्टेशन से बाहर निकलते हुए और कार बैठते हुए देखा गया। इस बीच अनुराग को बुलाने के बाद पीड़िता ने मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया और ट्वीट किया था, ‘थैंक्यू @MumbaiPolice … @ anuragkashyap72 को समन और पूछताछ करने के लिए वर्सोवा पुलिस स्टेशन में बुलाया गया है।

https://www.instagram.com/p/CCfoxQTBzRA/

चलो न्याय की आशा करते हैं…. !!’ इस बीच अनुराग कश्यप ने अपने वकील प्रियंका खिमानी के माध्यम से एक बयान जारी कर कहा था कि आरोप पूरी तरह से झूठे और दुर्भावनापूर्ण हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...