1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. मुकेश अंबानी को जान से मारने की मिली धमकी, 9 बार अस्पताल में किया कॉल

मुकेश अंबानी को जान से मारने की मिली धमकी, 9 बार अस्पताल में किया कॉल

एक अज्ञात इंसान ने बुधवार को दक्षिण मुंबई में स्थित सर एचएन रिलायंस अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर कॉल करके धमकी दी। इस इंसान ने अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी।

By: आकृति जायसवाल 
Updated:
मुकेश अंबानी को जान से मारने की मिली धमकी, 9 बार अस्पताल में किया कॉल

एक अज्ञात इंसान ने बुधवार को दक्षिण मुंबई में स्थित सर एचएन रिलायंस अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर कॉल करके धमकी दी। इस इंसान ने अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी। ये खबर मुंबई में आग की तरह फैल गई है। इसके अलावा मुकेश अंबानी और उनके परिवार को भी धमकी देने की बात सामने आई है।

इस धमकी के बाद अस्पताल और अंबानी परिवार के घर एंटीलिया के बाहर सुरक्षा में इजाफा कर दिया गया है। बीते दो महीनों में यह दूसरा मौका है, जब अंबानी परिवार को धमकी मिली है। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे अस्पताल में एक अज्ञात इंसान  की कॉल आई, जिसमें धमकी दी गई है।

पुलिस इस मामले की विस्तार से जांच कर रही है और इसी साल अगस्त में ही एक 56 वर्षीय ज्वेलर को गिरफ्तार किया गया था। उस पर भी मुकेश अंबानी के परिवार को धमकी देने का आरोप लगा था। उसने मुकेश अंबानी को भी जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी की पहचान विष्णु विधु भौमिक के नाम से हुई थी। सूत्रों ने बताया उसने 9 बार अस्पताल में कॉल करके धमकी दी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...