1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP News: दमोह में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पीड़ितों, मृतकों और घायलों के परिजनों को 8 महीने बाद मिला मुआवजा

MP News: दमोह में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पीड़ितों, मृतकों और घायलों के परिजनों को 8 महीने बाद मिला मुआवजा

दमोह शहर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के आठ महीने बाद सरकार ने मृतकों और घायलों के परिवारों को आर्थिक सहायता जारी की है। पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया ने मुआवजा वितरित किया और सहयोग के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।

By: Rekha 
Updated:
MP News: दमोह में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पीड़ितों, मृतकों और घायलों के परिजनों को 8 महीने बाद मिला मुआवजा

दमोह: दमोह शहर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के आठ महीने बाद सरकार ने मृतकों और घायलों के परिवारों को आर्थिक सहायता जारी की है। पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया ने मुआवजा वितरित किया और सहयोग के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।

घटना का विवरण
30 अक्टूबर दमोह शहर के बड़ा पुल पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में मालिक समेत 6 महिलाओं की मौत, 8 महिलाएं घायल हो गईं थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वेच्छानुदान मद से मृतकों और घायलों के परिजनों के लिये 32 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है।

विधायक जयंत मलैया ने किये चेक वितरित
मंगलवार को कलेक्टर सभाकक्ष में विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत कुमार मलैया ने सहायता राशि के चेक वितरित किये। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के समय एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी। पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 06 लोग मृत और 08 लोग घायल हुए थे। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बात की गई। इसके बाद कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने शासन को पत्र भेजे और बात भी की। कलेक्टर का फोन आया राशि आ गई है, तो मैंने कहा बहुत विलंब हो गया अब और विलंब नहीं करना। सबको बुलाकर आज ही 4-4 लाख रुपए की राशि मृतकों के परिजनों को और 1-1 लाख रुपए की राशि घायलों को कुल मिलाकर 32 लाख रुपए की राशि दी गई है। उन्होंने कहा मैं इस क्षेत्र का विधायक होने के नाते और आप सभी की ओर से मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं।

मृतक, रिंकी कोरी, उमा कोरी, अपूर्वा खटीक, विनीता राजपूत, रामकली कोष्टी, प्रेमलता चक्रवर्ती।
घायल, चंद्ररानी (लक्ष्मी प्रसाद की पत्नी), पुष्पा (खेमचंद्र चक्रवर्ती की पत्नी), मोहनी (मुरली रायकवार की पत्नी), रचना (कमल प्रसाद की पत्नी), विमला (घनश्याम की पत्नी), आरती (परषोत्तम की पत्नी), सुशीला ( सुखचंद की पत्नी), नेहा (दुर्गादास की पत्नी) है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...