बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों काम से छुट्टी लेकर छुट्टियां इंज्वॉय कर रही हैं. इस दौरान अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।
https://www.instagram.com/p/CGHZj67Jkh6/
मौनी रॉय अपने स्टाइल को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। तस्वीरों में उनका अलग अंदाज फैन्स को दीवाना बना लेता है।
https://www.instagram.com/p/CGHYb0RJ32-/
उन्होंने फिर से कुछ तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं, जो जमकर वायरल हो रही हैं। मौनी रॉय इन दिनों मालदीव में हैं और वहीं से अपनी तस्वीरें और वीडियो को फैन्स के बीच शेयर कर रही हैं. फैन्स उनके पोस्ट पर खूब रिएक्शन भी देते हैं।
https://www.instagram.com/p/CF9kEMLJgzL/
मौनी रॉय की तस्वीरों को 2 लाख 18 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। टीवी से नाम कमाने के बाद मौनी रॉय बॉलीवुड में भी कहर ढा रही हैं।
बता दें कि मालदीव मौनी के रॉय फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक है। एक्ट्रेस इससे पहले भी कई बार गई हैं। यह पहली बार नहीं है जब मौनी रॉय की फोटो और वीडियो ने इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो। इससे पहले भी उनके पोस्ट वायरल होते रहे हैं।
मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ रिलीज हुई है और उनके काम को भी पसंद किया जा रहा है।
https://www.instagram.com/p/CF30nGVpmvE/
मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है. एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।
एक्ट्रे, फिल्म मेड इन चाइना में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। मौनी रॉय रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आने वाली हैं।