टीवी से बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली मौनी रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं और अपने फैंस से जुड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं।
https://www.instagram.com/p/CFuPjmcJdb7/
मालदीव में रहते हुए मौनी रॉय अपने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर खूब शेयर कर रही हैं। इसी बीच उनके कुछ वीडियो और फोटो लोगों का खूब ध्यान भी खींच रहे हैं।
अपने एक वीडियो में मौनी रॉय मछलियों के साथ तैरती हुई दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में वह खरगोश को खाना खिलाती नजर आ रही हैं।
मौनी रॉय के इन वीडियो में उनका अंदाज और स्टाइल देख फैंस भी उनकी जमकर तारीफें कर रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस समुद्र के अंदर का नजारा दिखा रही हैं।
https://www.instagram.com/p/CFoOHU-JQrM/
इस वीडियो में नजर आ रहा है कि जहां एक तरफ मौनी रॉय अपने साथियों के साथ समुद्र में तैर रही हैं तो वहीं उनके पास से ही कई सारी मछलियां भी गुजरती हैं, जिनकी तरफ खुद एक्ट्रेस भी इशारा करती हैं।
https://www.instagram.com/p/CFhVPI-Ju4B/
इसके अलावा मौनी का एक और वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह खरगोश को खाना देती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो के अलावा मौनी रॉय ने अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें वह दोस्तों के साथ सनबाथ लेती दिखाई दे रही हैं।